लाइव न्यूज़ :

बिहार: मुजफ्फरपुर शेल्टर होम रेप केस कोई पहला मामला नहीं, पहले भी हो चुकी है ऐसी शर्मनाक घटना

By एस पी सिन्हा | Updated: August 4, 2018 16:47 IST

पांच वर्ष पूर्व मुजफ्फरपुर के गोबरसही स्थित उत्तर रक्षा गृह में भी लडकियों के साथ दुष्कर्म हुआ था और गर्भपात भी कराए थे।

Open in App

पटना, 4 अगस्त: बिहार के मुजफ्फरपुर में स्थित बालिका गृह में घटित यौन शोषण की घटना पर शनिवार को हायतौबा मचा हुआ है, लेकिन यह पहला मामला नहीं है। इसके पहले करीब पांच वर्ष पूर्व मुजफ्फरपुर के गोबरसही स्थित उत्तर रक्षा गृह में भी लडकियों के साथ दुष्कर्म हुआ था और गर्भपात भी कराए थे। लेकिन उस घटना के बाद उसपर हुई कार्रवाई का कोई प्रतिफल अबतक सामने नही आया। इतने दिनों बाद भी उन्‍हें न्याय नहीं मिला है। 

सूत्रों की मानें तो उनकी चीख फाइलों में दब गईं हैं। तत्कालीन सहायक निदेशक शैलेंद्रनाथ त्रिपाठी ने उत्तर रक्षा गृह की जांच कर मामले को सामने लाया था। जांच में पता चला था कि चाइल्ड लाइन, दरभंगा से कुछ लडकियों को मुजफ्फरपुर उत्तर रक्षा गृह में भेजा गया था। यहां उनके साथ दुष्कर्म हुआ था। बाद में गर्भपात करा दिया गया। जांच-पडताल और लडकियों से पूछताछ के क्रम में वहां आने-जानेवाले लडकों की फोटो से पहचान की गई। मामले में महिला थाने में 14 नवंबर 2013 को कांड दर्ज किया गया, इसके बाद कई बार वरीय अधिकारियों का दौरा हुआ। लेकिन, कार्रवाई किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची। 

इन पांच वर्षों में नियुक्त किए गए आइओ ने भी कोई जांच रिपोर्ट पूरी नहीं की। फाइलें कहां गईं? किसी को पता नहीं। घटना सामने आने के बाद तत्कालीन कमजोर वर्ग के आइजी अरविंद पांडेय ने संज्ञान लिया था। छानबीन शुरू हुई। राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष विद्यानंद विकल ने गहनता से जांच की थी। उनके निर्देश पर लडकियों के बयान की वीडियो रिकॉर्डिंग भी हुई थी। इसके बाद लगा था कि पीडित लडकियों को न्याय मिलेगा। लेकिन, समय के साथ मोटी-मोटी फाइलों में बच्चियों की चीखें दबती गईं।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :मुजफ्फरपुर बालिका गृह बलात्कार मामलाक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा