लाइव न्यूज़ :

बिहारः मुजफ्फरपुर कांड के मुख्य आरोपी ने कौड़ी के दाम बेची करोड़ों की संपत्ति, कस रहा सीबीआई का शिकंजा

By एस पी सिन्हा | Updated: August 10, 2018 19:03 IST

ईडी द्वारा ब्रजेश ठाकुर की संपत्ति की जांच होने की भनक लगते ही ब्रजेश ठाकुर के बेटे राहुल आनंद ने 11 कट्ठे की महंगी जमीन लगभग दो करोड रुपए में बेच दी है।

Open in App

पटना, 10 अगस्तःबिहार के मुजफ्फरपुर स्थित बालिका अल्पवास गृह यौन शोषण कांड में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब चल-अचल संपत्ति जब्त होने की भनक लगते ही मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के बेटे राहुल आनंद ने शहर की 11 कट्ठे महंगी जमीन लगभग दो करोड रुपए में बेच दी है। बताया जा रहा है कि ईडी द्वारा ब्रजेश ठाकुर की संपत्ति की जांच होने की भनक लगते ही ब्रजेश ठाकुर के बेटे राहुल आनंद ने 11 कट्ठे की महंगी जमीन लगभग दो करोड रुपए में बेच दी है।

रजिस्ट्रार कार्यालय के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस जमीन का सौदा ब्रजेश ठाकुर और उसके एनजीओ सेवा संकल्प एवं विकास समिति पर एफआईआर दर्ज होने के बाद हुआ है। बेची गई जमीन की मार्केट वैल्यू दो करोड से ज्यादा बताई जा रही है। उधर सीबीआई के ब्रजेश ठाकुर और उसके एनजीओ के सारे बैंक खाते सील करने के आदेश के बाद यह मामला सामने आया है। सीबीआई ने अब ब्रजेश ठाकुर को रिमांड पर लेने की कवायद तेज कर दी है। उल्लेखनीय है कि सीबीआई को ब्रजेश ठाकुर द्वारा काली कमाई कर करोडों की संपत्ति अर्जित करने के पुख्ता सबूत मिले थे। ब्रजेश ठाकुर के परिजनों को संपत्ति जब्त होने की आशंका थी, जिसके बाद ये जमीन बेची गई।

वहीं, मुजफ्फरपुर में इस जमीन का बाजार मूल्य के हिसाब से आंकडा कहीं अधिक हो सकता है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि बाकी पैसा ब्लैक मनी के तौर पर नकदी में लिया गया होगा। यह सौदा ऐसे समय में हुआ है जब सीबीआई ब्रजेश ठाकुर और उसके एनजीओ की संपत्ति जब्त करने पर विचार कर रही है। सूत्रों के अनुसार गुरुवार को ही सीबीआई ने बृजेश ठाकुर और उसके एनजीओ के सारे बैंक खाते सील करने के आदेश दिए थे।

सीबीआई के शुरुआती आकलन के मुताबिक सेवा संकल्प एवं विकास समिति को मिले सरकारी फंड से ब्रजेश ठाकुर ने लगभग 20 करोड रुपए की संपत्ति अर्जित की है। ब्रजेश ठाकुर के अलावा उनके सगे-संबंधियों के बैंक अकाउंट को भी सीबीआई खंगाल रही है। इसी बीच अचल संपत्ति बेचने का मामला सामने आने के बाद सीबीआई अपनी कार्रवाई तेज कर सकती है। मुजफ्फरपुर के साहू रोड में सरकार प्रायोजित बालिका गृह का संचालन ठाकुर का एनजीओ सेवा संकल्प एवं विकास समिति कर रहा था। इस एनजीओ की सात महिलाकर्मियों समेत कुल 10 लोग गिरफ्तार किए गए थे। ठाकुर समेत सभी 10 आरोपियों के खिलाफ मुजफ्फरपुर पुलिस चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।

हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :मुजफ्फरपुर बालिका गृह बलात्कार मामलाबिहारक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई