दोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

By एस पी सिन्हा | Updated: April 3, 2026 17:38 IST2026-04-03T17:37:29+5:302026-04-03T17:38:19+5:30

मुजफ्फरपुरः पुलिस ने इस मामले में मृतका के प्रेमी किशन कुमार उर्फ कृष्ण और उसके दोस्त पिंकू कुमार उर्फ पिंटू को गिरफ्तार किया है।

Muzaffarpur relationship friend sex karo nahi refused lover Kishan Kumar Pinku Kumar killed girlfriend called home luring mobile phone | दोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

सांकेतिक फोटो

Highlightsआरोपी बाइक पर बैठाकर अलग-अलग जगहों पर घुमाते रहे।आखिर में सुनसान बेझा चंवर इलाके में ले गए। छात्रा ने तुरंत विरोध जताया।

मुजफ्फरपुरः बिहार में मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी ही प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया। दरअसल, बेझा चंवर इलाके में एक इंटर की छात्रा का शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। शव संदिग्ध हालत में मिला और शुरुआती तौर पर मामला रहस्यमय लग रहा था। लेकिन जैसे-जैसे पुलिस जांच आगे बढ़ी, वैसे-वैसे इस खौफनाक साजिश की परतें खुलती चली गईं। पुलिस ने इस मामले में मृतका के प्रेमी किशन कुमार उर्फ कृष्ण और उसके दोस्त पिंकू कुमार उर्फ पिंटू को गिरफ्तार किया है।

बताया जाता है कि दोनों ने पूछताछ के दौरान जो कहानी बताई, उसने इस पूरे मामले को और भी भयावह बना दिया। जांच में सामने आया कि प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था। छात्रा ने उससे एंड्रॉयड फोन की मांग की थी और इसी बहाने वह उसके साथ चली गई। दोनों आरोपी उसे बाइक पर बैठाकर अलग-अलग जगहों पर घुमाते रहे।

आखिर में उसे सुनसान बेझा चंवर इलाके में ले गए। वहां पहुंचने के बाद स्थिति अचानक बदल गई। प्रेमी के साथ उसका दोस्त भी मौजूद था, जिसे देखकर छात्रा ने तुरंत विरोध जताया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक उस पर दबाव बना रहे थे, जिसे लेकर छात्रा और आरोपियों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। जब छात्रा ने साफ मना किया और यह धमकी दी कि वह पूरी बात सबको बता देगी।

तो आरोपी बुरी तरह घबरा गए। इसके बाद दोनों ने मिलकर एक खौफनाक फैसला लिया। उन्होंने छात्रा के दुपट्टे से ही उसका गला दबा दिया और उसकी हत्या कर दी। इस घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए और इसे छिपाने की कोशिश करते रहे जब गुरुवार को छात्रा का शव बरामद हुआ, तो इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस ने तुरंत मामले को गंभीरता से लिया और एक विशेष टीम का गठन किया। तकनीकी जांच, मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान की गई। बेझा बैंक के पास लगे कैमरों में छात्रा को दोनों युवकों के साथ बाइक पर जाते हुए देखा गया था, जो इस केस में अहम सबूत साबित हुआ।

इसके बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उनके पास से घटना में इस्तेमाल की गई बाइक, कपड़े, दो मोबाइल फोन और छात्रा की साइकिल भी बरामद कर ली है। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया, जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Web Title: Muzaffarpur relationship friend sex karo nahi refused lover Kishan Kumar Pinku Kumar killed girlfriend called home luring mobile phone

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे