लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुर में छेड़खानी का विरोध, दबंगों ने घर में घुस कर युवती को पीट-पीटकर मार डाला

By एस पी सिन्हा | Updated: February 5, 2021 17:35 IST

बिहार के मुजफ्फरपुर में देवरिया थाना क्षेत्र के कोठी गांव में युवती को बदमाशों ने मार डाला. मारपीट में पीड़िता को गंभीर चोट लग गई. उसे तुरंत डॉक्टर के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.

Open in App
ठळक मुद्देजानकारी युवती की बड़ी बहन को मिली तो उसने शोर मचा कर घरवालों को जुटा लिया.घरवालों के आने के बाद आरोपी फरार हो गए. इस घटना के बाद पीड़िता के घर वाले आरोपी के घर पहुंचे.आरोपियों के घर वालों ने मिलकर उन पर हमला कर दिया.

मुजफ्फरपुरः बिहार के मुजफ्फरपुर में देवरिया थाना क्षेत्र के कोठी गांव में गुरुवार को छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने युवती को पीट-पीटकर मार डाला.

पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मृतका के परिजनों ने घटना के संबंध में बताया कि आरोपी युवकों द्वारा घर में घुस कर युवती के साथ छेड़खानी की जा रही थी. जब इस बात की जानकारी युवती की बड़ी बहन को मिली तो उसने शोर मचा कर घरवालों को जुटा लिया.

घरवालों के आने के बाद आरोपी फरार हो गए. इस घटना के बाद पीड़िता के घर वाले आरोपी के घर पहुंचे और घटना के संबंध में आरोपी घर वालों से शिकायत की. लेकिन आरोपियों के घर वालों ने मिलकर उन पर हमला कर दिया.

उनके साथ हुए मारपीट में पीड़िता को गंभीर चोट लग गई. उसे तुरंत डॉक्टर के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. पीड़िता के परिजनों ने देवरिया थाने में शिकायत दर्ज कराई है. एसडीपीओ राजेश शर्मा ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है.

मौसेरे भाई ने रेप के बाद की बहन की हत्या

बिहार के आरा जिले से शुक्र वार को मानवता को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है. यह घटना जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के एक गांव की है, जहां मौसेरे भाई ने पहले अपनी नाबालिग बहन के साथ रेप किया और फिर उसकी गला काटकर हत्या कर दी.

जानकारी अनुसार आरोपी मौसेरा भाई मोहम्मद इरशाद है, जिसकी शादी भी हो चुकी है. बताया जाता है कि आरोपी अपनी 8 वर्षीय बहन को खेत में ले गया और फिर उसके साथ रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी. स्थानीय लोगों की मानें तो किसी धारदार हथियार से मृतका का गला रेता गया, जिससे पीडि़ता की जान चली गई.

उसके बाद आरोपी ने शव को वहीं खेत में छोड़कर फरार हो गया था. हालांकि, ग्रामीणों की मदद से उसे पकड़ने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया. एसपी हरिकशोर राय ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली