लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुरः महिला बैंककर्मी को नशा खिलाकर दुष्कर्म, वीडियो बना करता रहा ब्लैकमेल, 55 हजार रुपए छीना, जानें मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: October 23, 2021 18:58 IST

बिहार के मुजफ्फरपुर का मामला है.वीडियो बना लिया. जब होश में आई तो उसकी मांग में सिंदूर भरकर मंगलसूत्र पहना दिया.

Open in App
ठळक मुद्देझांसा देकर लगातार यौन शोषण किया.गर्भवती हुई तो आरोपित ने पिता के साथ मिलकर गर्भपात करा दिया.छानबीन का जिम्मा दारोगा बबीता कुमारी को सौंपा गया है.

पटनाः बिहार के मुजफ्फरपुर में एक महिला बैंककर्मी ने अपने सहकर्मी पर यौन शोषण का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई है. महिला ने आरोप लगाया है कि उसके साथ काम करनेवाले कर्मी ने नशे की दवा खिलाकर दुष्कर्म किया.

साथ ही अश्लील वीडियो बनाकर धमकी दी और लगभग 55 हजार रुपए ऐंठ लिए. इस मामले में नगर थानेदार ओमप्रकाश ने बताया कि प्राथमिकी में मिठनपुरा थाने के रामबाग निवासी गौरव कुमार को नामजद किया गया है. नगर थानेदार ने बताया कि केस की छानबीन का जिम्मा दारोगा बबीता कुमारी को सौंपा गया है.

दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया है कि वह गोला रोड स्थित एक बैंक में काम करती है. उसके साथ गौरव कुमार भी काम करता था. बैंक में ही आरोपित से दोस्ती हुई थी. नवंबर 2018 में वह मां से मिलाने की बात कहकर अपने घर पर ले गया. फिर नशे की दवा खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया.

इसका वीडियो बना लिया. जब होश में आई तो उसकी मांग में सिंदूर भरकर मंगलसूत्र पहना दिया. उसने कहा कि अब से वह उसकी पत्नी है. फिर झांसा देकर लगातार यौन शोषण किया. पीड़िता ने बताया कि जब वह गर्भवती हो गई तो आरोपित ने अपने पिता के साथ मिलकर गर्भपात करा दिया. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!