लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुरः रेल हादसा टला, ट्रैक मैन की सूझबुझ से टली दुर्घटना, 6 इंच चटक गई थी रेल पटरी

By एस पी सिन्हा | Updated: July 10, 2022 16:11 IST

कंट्रोल रूम से ट्रेन के लोकोपायलट को इसकी सूचना मिली. इसके बाद लोकोपायलट ने ट्रेन को आनन-फानन में रोक दिया. इससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया.

Open in App
ठळक मुद्दे ट्रैक मैन की सूझबूझ से यह बड़ी घटना होते-होते बच गई. अचानक ट्रेन रोके जाने से यात्रियों में भय हो गया. इंजीनियरिंग विभाग व रेल के अधिकारी के साथ कर्मी भी मौके पर पहुंचे.

पटनाः बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में आज एक बड़ा हादसा होने से टल गया. दरअसल, मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेलखंड पर रामदयालु के पास रेल पटरी करीब 6 इंच चटक गई थी. चटकी हुई पटरी पर नजर निगरानी कर रहे ट्रैक मैन की पड़ी.

 

इसके बाद इसकी सूचना स्टेशन मास्टर रामदयालु, स्टेशन अधीक्षक, कंट्रोल रूम को दी. इस बीच 05253 मुजफ्फरपुर पाटलीपुत्रा मेमो पैसेंजर आ रही थी. कंट्रोल रूम से ट्रेन के लोकोपायलट को इसकी सूचना मिली. इसके बाद लोकोपायलट ने ट्रेन को आनन-फानन में रोक दिया. इससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया.

इसतरह से ट्रैक मैन की सूझबूझ से यह बड़ी घटना होते-होते बच गई. इधर, अचानक ट्रेन रोके जाने से यात्रियों में भय हो गया. कुछ देर बाद इंजीनियरिंग विभाग व रेल के अधिकारी के साथ कर्मी भी मौके पर पहुंचे. फिश प्लेट लगाकर रेल पटरी को दुरुस्त किया गया. अचानक ट्रेन रोके जाने के कारण यात्रियों के बीच भय हो गया. इस दौरान ट्रेन करीब दो घंटे ट्रेन रुकी रही. तेजी से रेल पटरी को दुरुस्त करने के बाद मेमो पैसेंजर ट्रेन को धीरे-धीरे निकाला गया.

रेलवे सूत्रों का कहना है कि दिन में तेज धूप के कारण रेल पटरी काफी गर्म हो जाती है और रात में जब वातावरण ठंडा होता है तो रेल पटरियां सिकुड़ती हैं, इसके कारण पटरियों में दरारें आ जाती हैं. इन्हीं कारणों से रेल पटरी चटकी है. वहीं एक अधिकारी का कहना है कि यह एक सामान्य बात है. रेल पटरी की मरम्मत कर उसे दुरुस्त कर दिया गया है. इधर, तेज धूप और गर्मी में यात्री परेशान रहे.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली