लाइव न्यूज़ :

पंजाब नेशनल बैंक को निशाना बनाया, छह की संख्या में आए अपराधियों ने नौ लाख लूटे, पीछा कर लोगों ने तीन को दबोचा

By एस पी सिन्हा | Updated: January 4, 2022 19:27 IST

छह की संख्या में आए अपराधियों ने हथियार के बल पर बैंक से करीब नौ लाख रुपये लूट लिए. भागने के दौरान अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की.

Open in App
ठळक मुद्देफायरिंग के बावजूद स्‍थानीय लोगों ने हिम्‍मत दिखाई.लूटे गए पैसे के साथ तीन अपराधी भागने में सफल रहे.हेड कैशियर नंदनलाल सहनी ने बताया कि पेमेंट के लिए ग्राहक कतार में थे.

पटनाः बिहार में पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. अपराधी बेखौफ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे कर पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं.

इसी कड़ी में मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र के बसैठा बाजार में बेखौफ अपराधियों ने आज दोपहर पंजाब नेशनल बैंक की शाखा को निशाना बनाया और रुपया लूटकर फरार हो गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार छह की संख्या में आए अपराधियों ने हथियार के बल पर बैंक से करीब नौ लाख रुपये लूट लिए. भागने के दौरान अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की.

हालांकि फायरिंग के बावजूद स्‍थानीय लोगों ने हिम्‍मत दिखाई. उनलोगों ने पीछा कर तीन डकैतों को दबोच लिया. उनकी जमकर धुनाई कर दी. लूटे गए पैसे के साथ तीन अपराधी भागने में सफल रहे. घटना दोपहर 2:42 बजे की बताई जा रही है. हेड कैशियर नंदनलाल सहनी ने बताया कि पेमेंट के लिए ग्राहक कतार में थे.

इसी दौरान एक अपराधी आगे और दूसरा पीछे से आ गया. उनके सिर पर पिस्‍टल की बट से मारकर जख्‍मी कर दिया. हथियार के बल पर बैंक की शाखा में मौजूद सभी को कब्जे में ले लिया. लुटेरों ने कैशियर से लाकर की चाबी मांगी. कैशियर ने हिम्मत दिखाते हुए चाबी नहीं दी. बैंक में मौजूद महिलाओं ने भी कैशियर का साथ दिया. इससे बड़ी लूट नहीं हो सकी.

लुटेरे काउंटर में रखे कैश ही लूट सके. करीब तीन मिनट में वे आठ-नौ लाख रुपये लेकर निकल गए. लूट कितनी की हुई है यह अभी पता नहीं चला है. बैंक कर्मचारी रुपए का मिलान कर रहे हैं. घटना की सूचना पर एसडीपीओ राजेश शर्मा समेत कई थानों की पुलिस पहुंची. पकड़े गये अपराधियों से पुलिस पूछताछ कर रही है. साथ ही भागे लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी कर रही है. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीBankबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?