लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुरः जीवन से हार गई नाबालिग लड़की, दुष्कर्म के बाद आरोपी ने  गला और सीना बेरहमी से रेता था, 7 दिन बाद अस्पताल में तोड़ दी दम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 1, 2025 17:43 IST

कांग्रेस नेता राजेश राम ने दावा किया कि घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो सरकार और अस्पताल प्रशासन की असंवेदनशीलता को उजागर करता है।

Open in App
ठळक मुद्देबिस्तर उपलब्ध न होने के कारण कई घंटे तक एम्बुलेंस में इंतजार करना पड़ा।'पीटीआई-भाषा' वीडियो की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर सका। आरोपी ने उसका गला और सीना बेरहमी से रेत दिया था।

पटनाः बिहार के मुजफ्फरपुर में दुष्कर्म के बाद जीवन के लिए संघर्ष कर रही एक नाबालिग लड़की की रविवार को एक सरकारी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि नाबालिग लड़की के साथ 26 मई को मुजफ्फरपुर स्थित उसके गांव में दुष्कर्म किया गया था और उसे शनिवार को गंभीर हालत में पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) लाया गया था। कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राजेश राम ने आरोप लगाया कि पीएमसीएच स्थानांतरित की गई दुष्कर्म पीड़िता को शनिवार को कथित तौर पर अस्पताल में बिस्तर उपलब्ध न होने के कारण कई घंटे तक एम्बुलेंस में इंतजार करना पड़ा। कांग्रेस नेता राजेश राम ने दावा किया कि घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो सरकार और अस्पताल प्रशासन की असंवेदनशीलता को उजागर करता है।

'पीटीआई-भाषा' वीडियो की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर सका। राम शनिवार को पार्टी के मीडिया इकाई के बिहार प्रभारी राजेश राठौर के साथ पीएमसीएच में मौजूद थे। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, "नाबालिग लड़की की आज सुबह मौत हो गई। आरोपी ने उसका गला और सीना बेरहमी से रेत दिया था।

उसने गला रेतकर उसे मारने की भी कोशिश की थी, जिसके बाद से वह बोल भी नहीं पा रही थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।" कांग्रेस की प्रदेश इकाई के प्रमुख ने रविवार को दावा किया, "यह एक हृदय विदारक घटना है और हमारे राज्य का अपमान है, जिसका नेतृत्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करते हैं।"

उन्होंने आरोप लगाया, "नाबालिग लड़की की मौत हो गई क्योंकि राज्य में कानून-व्यवस्था और स्वास्थ्य प्रणाली पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। लड़की की मौत के लिए राज्य की राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) सरकार और पीएमसीएच प्रशासन पूरी तरह जिम्मेदार है। यह घटना सरकार, मुख्यमंत्री और पीएमसीएच प्रशासन की असंवेदनशीलता को उजागर करती है।"

राठौर ने कहा कि नाबालिग को मुजफ्फरपुर से पीएमसीएच रेफर किया गया था। उन्होंने बताया कि उसके (नाबालिग के) परिवार के सदस्य शनिवार पूर्वाह्न 11 बजे सरकारी अस्पताल पहुंचे। कांग्रेस नेता ने दावा किया, "उसे (लड़की को) बिस्तर मुहैया कराने में अस्पताल प्रशासन को चार घंटे से अधिक का समय लगा और आखिरकार उसे अपराह्न तीन बजे के बाद वहां भर्ती किया गया।

उसे हमारे हस्तक्षेप के बाद भर्ती किया गया। लड़की ने रविवार सुबह दम तोड़ दिया।" बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय से आरोपों पर टिप्पणी लेने के लिए कई बार सम्पर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन सम्पर्क नहीं हो सका। पुलिस ने बताया कि आरोपी नाबालिग लड़की को उसकी एक रिश्तेदार के घर के पास से चॉकलेट खिलाने का लालच देकर बहला-फुसलाकर मक्का के खेत में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारPoliceपटनानीतीश कुमारBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली