लाइव न्यूज़ :

नाबालिग लड़कियों को आदतन हवस का शिकार बनाता था मौलाना, पीड़िता की प्रेग्नेंसी की बात सामने आने के बाद 2 और रेप के आरोप, जानें मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: November 13, 2019 04:17 IST

बिहार: मौलाना सहित दो लोगों ने एक नाबालिग लड़की को डरा-धमकर दो महीने तक दुष्‍कर्म किया था. उसके गभवर्ती होने पर मामले का खुलासा हुआ.

Open in App
ठळक मुद्देएक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर कुंवारी मां बनाने के मामले में एसएसपी जयंतकांत. ने आरोपी के तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए हैंनाबालिग लड़की के गर्भवती होने से पहले भी कटरा में गांव के दो लड़कियों के साथ मौलाना ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने का खुलासा हुआ था.

बिहार के मुजफ्फरपुर के कटरा में ग्रामिणों ने मस्जिद में नमाज अता कराने के लिए मौलाना को रखा था. लेकिन मौलाना मो. मकबूल के निशाने पर वैसी नाबालिग लड़कियां होती थीं, जो उसके लिए खाना लाती थीं. सीतामढी जिले का रहने वाला मौलाना मो मकबूल सात सालों से कटरा में रह रहा था. लेकिन वह निकला दरिंदा. वह अकेले में वह नाबालिग बच्चियों को दबोच लेता और अपनी हवस पूरी करता था.

अब जब राज खुलने लगी है तो यह बात भी धिरे-धिरे सामने आने लगी है कि कटरा में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला मौलवी मो. मकबूल सालों से गंदा खेल कर रहा था. गांव की नाबालिग बच्ची को वह अपनी हवस का शिकार बनाता था. अभी दुष्कर्म का आरोप लगने के बाद से मो. मकबूल पिछले चार महीने से फरार है. दरअसल, नाबालिग के पेट में पल रहे बच्चे की जानकारी होते ही मौलाना गांव छोड़कर फरार हो गया है. इस बीच ये खबर भी सामने आई है कि गांव की और कई लड़कियों को भी मौलाना ने अपनी हवस का शिकार बनाया था. 

दो लड़कियों से पहले भी कर चुका है रेप 

आरोप है कि नाबालिग लड़की के गर्भवती होने से पहले भी कटरा में गांव के दो लड़कियों के साथ मौलाना ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने का खुलासा हुआ था. हालांकि मौलाना समर्थक, मस्जिद कमेटी से जुडे़ लोगों ने पुलिस की जानकारी में आने से पहले ही दोनों ही बार मामले को रफा-दफा कर दिया था. सूत्रों के अनुसार पुलिस के जांच पड़ताल में पता चला है कि पहले भी गांव की लड़कियों के साथ मौलाना ने दुष्कर्म किया था, लेकिन ग्रामीणों ने मौलाना के जुर्म पर पर्दा डाल दिया था. पीड़ित को न्याय दिलाने के बदले मौलाना समर्थक बाढ राहत की राशि से चंदा जुटाकर आरोपी मौलाना को बचाने में जुटे हैं.

वहीं, एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर कुंवारी मां बनाने के मामले में एसएसपी जयंतकांत ने आरोपी के तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं. एसएसपी ने कहा कि कांड सत्य पाया गया है. हालांकि पुलिस की तफ्तीश में एक ही आरोपी पर लगाया गया आरोप सत्य पाया गया है, जबकि पीड़िता का आरोप है कि दो लोगों ने उसे हवस का शिकार बनाया था. आरोप है कि पीड़िता के साथ इलाके के एक मौलवी मो मकबूल और एक अन्य युवक मो. शोएब नें दुष्कर्म किया था, लेकिन पुलिस का कहना है कि मौलवी के खिलाफ अभी तक कोई सबूत नहीं मिले हैं. हालांकि फिलहाल यह कांड युवक के खिलाफ सत्य पाया गया है. 

डीएनए टेस्ट के बाद  गिरफ्तारी की मांग

एसएसपी ने कहा कि मौलवी की भूमिका की पर पुलिस अभी काम कर रही है. पीड़ित परिवार को अलग-अलग तरीके से प्रताड़ित करने के सवाल पर एसएसपी ने कहा कि पुलिस पीड़ितों को पूरी सुरक्षा देगी और जो लोग उन्हें डराने धमकाने या हिंसा करने के दोषी पाए जाएंगे उनपर भी कार्रवाई होगी. 

उल्लेखनीय है कि स्थानीय समाजसेवियों और बुद्धिजीवियों ने डीएनए टेस्ट कराकर प्रशासन से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है. हालांकि मस्जिद कमेटी से जुड़े लोग दुष्कर्मी मौलाना को बचाने में अब भी जुटा है. बता दें कि मौलाना सहित दो लोगों ने एक नाबालिग लड़की को डरा-धमकर दो महीने तक दुष्‍कर्म किया था. उसके गभवर्ती होने पर मामले का खुलासा हुआ.

टॅग्स :बिहाररेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा