लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुरः आशिकी में फंसे इमाम, सोशल मीडिया पर युवती से दोस्ती भारी, रुपये न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी

By एस पी सिन्हा | Updated: August 12, 2021 21:13 IST

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले साहेबगंज मस्जिद के इमाम ने पुलिस को आवेदन देकर अपनी परेशानी बताई है.

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया से ठगी के मामलों में काफी इजाफा हुआ है.सोशल मीडिया पर एक युवती उसकी दोस्ती हुई थी.वीडियो अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डालने की धमकी दी जा रही है.

पटनाः बिहार में मस्जिद के इमाम साहब अजान और बच्चों को तालीम देते-देते प्यार की पींगे भी बढ़ाने लगे और वह उसमें फंस गये. अब उस लड़की ने इमाम साहब को उनकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर देने की धमकी देते हुए रुपये की मांग कर दी है.

 

इससे इमाम साहब परेशान हो गये हैं. दरअसल, बिहार में भी इन दिनों सोशल मीडिया से ठगी के मामलों में काफी इजाफा हुआ है. बताया जाता है कि ठगों ने एक गैंग बनाया है, जिसमें कुछ लड़कियां भी शामिल हैं. गैंग की लड़कियां पहले युवाओं से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती करती हैं. फिर धीरे-धीरे बातचीत के ही क्रम में लोगों को वीडियो कॉल कर न्यूड हो जाती हैं.

सामने वाले को भी न्यूड होने के लिए प्रेरित करती हैं और फुटेज बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करती हैं. ऐसे ही मकड़जाल में मौलवी साहब भी फंस गये हैं. घटना मुजफ्फरपुर जिले साहेबगंज मस्जिद के इमाम ने पुलिस को आवेदन देकर अपनी परेशानी बताई है. इमाम ने बताया कि उससे सोशल मीडिया पर दोस्ती कर उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया और अब उससे रुपये मांग रहे हैं.

उन्होंने बताया कि रुपये नहीं देने पर आपत्तिजनक वीडियो को वायरल करने की धमकी दी जा रही है. इमाम ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक युवती उसकी दोस्ती हुई थी. इसके बाद चैट से बात होने लगी. फिर उसने वीडियो कॉल भी किया. कॉल के बाद उसने हमारी आपत्तिजनक तस्वीर ले ली और अब हमारी सोशल मीडिया की आईडी को हैक कर आपत्तिजनक वीडियो और फोटो शेयर किए जा रहे हैं.

इसके अलावा एक मोबाइल से धमकी भी दी जा रही है. उन्होंने बताया है कि सोशल मीडिया पर डिटेल निकलाने पर धमकी देने वाले का नंबर हैदराबाद के किसी संदीप कुमार सिंह का बता रहा है. इसके अलावा एक अलग नंबर से रुपए की डिमांड की जा रही है.

रुपए नहीं देने पर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डालने की धमकी दी जा रही है. इमाम का दावा है कि उसने जब रुपए नहीं दिए तो लडकी ने एक सोशल साइट पर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो डाल भी दिया है. उन्होंने कहा कि इससे वह काफी मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं. इमाम की लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

टॅग्स :पटनाक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा