लाइव न्यूज़ :

Muzaffarpur Crime News: 31 मई 2021 को हुई थी शादी, मैं ससुराल गई, दो साल गुजर जाने के बाद भी पति ने अब तक शारीरिक संबंध नहीं बनाया, पत्नी ने पति पर आरोप लगाया!

By एस पी सिन्हा | Updated: February 20, 2024 18:41 IST

Muzaffarpur Crime News: थक-हारकर पीड़िता ने अपने पति से बात की और शारीरिक संबंध नहीं बनाने के बारे में पूछा, जिसके बाद उसका पति उससे मारपीट करने के साथ-साथ भद्दी-भद्दी गालियां देने लगा।

Open in App
ठळक मुद्देमैंने ससुरालवालों को बताई, लेकिन पति को नहीं समझाया।महिला ने मायके जाने की बात कही तो फिर से पति भड़क गया।घर से बाहर कदम भी रखा तो तुम्हें और तुम्हारे परिवार को जान से मार देंगे।

Muzaffarpur Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक शादीशुदा महिला ने अपने पति पर ऐसा आरोप लगाया है, जिसे जानकर हर कोई हैरान और परेशान है। महिला ने शादी के बाद से शारीरिक संबंध नहीं बनाने का आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दरअसल, वैशाली के लालगंज थाना क्षेत्र के रहने वाली महिला की शादी मुजफ्फरपुर जिले में हुई थी। थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया है कि उसकी शादी 31 मई 2021 को हुई थी। शादी के बाद मैं अपने ससुराल गई, लेकिन शादी के दो साल गुजर जाने के बाद भी पति ने अब तक शारीरिक संबंध नहीं बनाया है। जिससे मैं काफी परेशान रहा। लिहाजा बाद में ये बातें मैंने ससुरालवालों को बताई, लेकिन उन्होंने पति को नहीं समझाया।

इसके बाद थक-हारकर पीड़िता ने अपने पति से बात की और शारीरिक संबंध नहीं बनाने के बारे में पूछा, जिसके बाद उसका पति उससे मारपीट करने के साथ-साथ भद्दी-भद्दी गालियां देने लगा। इसके बाद महिला ने मायके जाने की बात कही तो फिर से पति भड़क गया और कहा कि घर से बाहर कदम भी रखा तो तुम्हें और तुम्हारे परिवार को जान से मार देंगे।

हालांकि, बाद में किसी तरीके से दादा की तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर ससुराल से मायके चली आई, जिसके बाद अब पति समेत ससुराल वाले लगातार धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने पति के साथ-साथ महिला थाना में पति सहित 6 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला की शिकायत पर आईपीसी की धारा 341, 323, 498ए, 379, 504, 506, 34 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर