लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट ने नीतीश सरकार को लगाई फटकार, कहा- मुजफ्फरपुर शेल्टर की असलियत जाने बिना फंडिंग क्यों? 

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 7, 2018 13:09 IST

सुप्रीम कोर्ट ने मीडिया की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा पीड़िताओं के चेहरे छुपाकर भी उन्हें न दिखाया जाए।

Open in App

नई दिल्ली, 7 अगस्त:  बिहार के मुजफ्फरपुर के शेल्टर होम में नाबालिग बच्चियों के साथ रेप के मामले में सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई।  सुप्रीम कोर्ट ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार को फटकार लगाई है। इस ममामे में सुप्रीम कोर्ट ने स्वत ने संज्ञान लिया है। 

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से कुछ सवालों के जवाब मांगे हैं...

- सुप्रीम कोर्ट ने पूछा मुजफ्फरपुर के शेल्टर होम की सच्चाई जानें बिना फंडिंग क्यों की जा रही थी?

- सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि राज्य के इन सारे शेल्टर होम को पैसे कौन दे रहा है?

-  सुप्रीम कोर्ट ने पूछा मुजफ्फरपुर के शेल्टर होम को फंडिंग कौन करता है? 

- सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार से कहा, जांच में इतनी देरी क्यों की गई?

- सुप्रीम कोर्ट ने केन्द्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने को कहा है।

सुप्रीम कोर्ट ने मीडिया की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा पीड़िताओं के चेहरे छुपाकर भी उन्हें न दिखाया जाए। उन्हें किसी भी तरह से मीडिया में ना लाया जाए। बता दें कि पटना के एक सोशल वर्कर ने सुप्रीम कोर्ट को पत्र लिख कर बताया था कि पीड़िताओं के इंटरव्यू कैसे लिए जा रहे हैं?

क्या था मामला

टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस (टीआईएसएस), मुम्बई द्वारा अप्रैल में राज्य के समाज कल्याण विभाग को सौंपी गई एक ऑडिट रिपोर्ट में यह मामला सबसे पहले सामने आया था।

बालिका गृह में रहने वाली 42 में से 34 लड़कियों के चिकित्सकीय परीक्षण में उनके साथ यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई है। एनजीओ ‘सेवा संकल्प एवं विकास समिति’ द्वारा चलाए जा रहे बालिका गृह का मालिक बृजेश ठाकुर इस मामले में मुख्य आरोपी है। इस मामले में 31 मई को 11 लोगों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। ठाकुर समेत 10 लोगों को तीन जून को गिरफ्तार किया गया था। एक व्यक्ति फरार है। 

बिहार पुलिस ने 26 जुलाई को इन आरोपियों के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) की अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया था। राज्य सरकार ने 26 जुलाई को इसकी जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की थी और बाद में सीबीआई ने इसकी जांच राज्य पुलिस से अपने हाथ में ले ली थी।

यौन उत्पीड़न कांड का खुलासा होने के बाद से पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने राज्य के मुख्य सचिव से ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए संबंधित विभागों के परामर्श के साथ संस्थागत प्रणालियां विकसित करने को कहा है। उन्होंने कहा, “यह जरूरी है क्योंकि समाज में सभी तरह के लोग रहते हैं और वे एक छोटा सा मौका मिलते ही गलत काम में शामिल हो सकते हैं।” 

कार्यक्रम में बिहार समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा भी मौजूद थीं जो मामले में अपने पति का नाम सामने आने के बाद से विवाद के केंद्र में हैं। संवाददाताओं ने जब वर्मा की टिप्पणी जाननी चाही तो उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और उनके अंगरक्षक ने मीडियाकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की।

( भाषा इनपुट) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :मुजफ्फरपुर बालिका गृह बलात्कार मामलासुप्रीम कोर्टनितीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा