लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुर कांड के बाद पुलिस ने एक और शेल्टर होम पर मारा छापा, चार लड़कियां लापता

By एस पी सिन्हा | Updated: August 10, 2018 19:11 IST

यहां बता दें टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंस (टिस) की ऑडिट की 15 मार्च को बिहार सरकार को सौंपी गई रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि कैसे मुजफ्फरपुर स्थित बालिका गृह में छोटी-छोटी बच्चियों का यौन शोषण किया जाता रहा है।

Open in App

पटना,10 अगस्त:बिहार की राजधानी पटना के राजीव नगर में स्थित एक बालिका अल्पवास गृह में पुलिस ने आज छापा डाला। इस अल्पवास गृह के बारे में पुलिस को कुछ संदिग्ध सूचना मिली थी। मुजफ्फरपुर बालिका गृह दुष्कर्म कांड के बाद अतिरिक्त सतर्कता बरत रही पटना पुलिस ने गड़बड़ियों की शिकायत मिलने के बाद आज दोपहर राजीव नगर के एक शेल्टर होम में छापेमारी की।

बताया जाता है कि अल्पवास गृह के पास रहने वाले एक व्यक्ति ने वहां रहनेवाली कुछ लड़कियों के गायब होने की शिकायत पुलिस हेल्पलाइन पर की थी। पुलिस ने लगभग दो घंटे तक वहां के कर्मचारियों से पूछताछ की। इस दौरान पता चला कि यहां रहने वाली चार लडकियां अपनी मर्जी से कहीं बाहर निकल गईं थी, लेकिन वे सभी वापस आ चुकी हैं। पुलिस ने अल्पवास गृह के भीतर मौजूद सुविधाओं का भी जायजा लिया और संचालकों को व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

समाज कल्याण विभाग के प्रधान सचिव अतुल कुमार ने गुरुवार को ही सभी जिलों के बाल संरक्षण अधिकारियों और समाज कल्याण के सहायक निदेशकों के साथ हाई उच्चस्तरीय बैठक कर अल्पवास गृह के औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया था।

वहीं, आज ही राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग की एक टीम बिहार पहुंची है, जो कुछ जिलों में अल्पवास गृहों का जायजा लेगी। इस सिलसिले में टीम के तीन सदस्य मुजफ्फरपुर के दौरे पर हैं जहां के बालिका गृह में हुए रेप कांड ने पूरे देश में खलबली मचा दी है। 

यहां बता दें टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंस (टिस) की ऑडिट की 15 मार्च को बिहार सरकार को सौंपी गई रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि कैसे मुजफ्फरपुर स्थित बालिका गृह में छोटी-छोटी बच्चियों का यौन शोषण किया जाता रहा है। इस मामले में विपक्ष लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहा था। जिसके बाद राज्य सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। 28 जुलाई को सीबीआई की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी। इस हाई प्रोफाइल केस में ब्रजेश ठाकुर समेत कई आरोपी जेल में है।देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :मुजफ्फरपुर बालिका गृह बलात्कार मामलाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा