लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुर कांड: CBI आरोपी ब्रजेश ठाकुर रिमांड लेने की कर रही तैयारी, जेल अधीक्षक से मांगी हेल्थ रिपोर्ट     

By एस पी सिन्हा | Updated: August 9, 2018 20:09 IST

सीविल सर्जन को सौंपी रिपोर्ट में बेहतर इलाज के लिए रेफर और गंभीर बीमारी का जिक्र नहीं किया गया है। रिपोर्ट में डॉक्टरों की टीम ने उनके स्वास्थ्य को सामान्य बताया है।

Open in App

पटना,9 अगस्त:बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित बालिका गृह कांड मामले में सीबीआई अब इस मामले के मुख्य आरोपित ब्रजेश ठाकुर को रिमांड पर लेने की तैयारी में लग गई है। सीबीआई ने जांच का दायरा बढाते हुए मुजफ्फरपुर जेल अधीक्षक से मुख्य आरोपित ब्रजेश ठाकुर की हेल्थ रिपोर्ट मांगी है। यह माना जा रहा है कि ब्रजेश को कोई घातक बीमारी नहीं है, जिसका इलाज जेल में नहीं हो सकता। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्रजेश की कॉल डिटेल से लेकर समाज कल्याण विभाग से मिले दस्तावेजों की गहन छानबीन की जा रही है। कॉल डिटेल में पटना के ही कई रसूखदार लोगों के नंबर मिले हैं। इन पर कब और कैसे सीबीआई हाथ डालेगी? इसकी तैयारी की जा रही है। मुजफ्फरपुर स्थित शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में बंद बालिका गृह यौन शोषण कांड के आरोपित ब्रजेश ठाकुर के स्वास्थ्य की जांच रिपोर्ट में ब्लड प्रेशर और शूगर लेवल बढा हुआ मिला है। ब्रजेश ने डॉक्टरों से कहा कि कमर में दर्द और पैर में झुनझुनी बनी रहती है। इसको लेकर पिछले दिनों एसकेएमसीएच में उनकी एमआरआइ भी कराई गई थी। डॉक्टरों ने हड्डी रोग विशेषज्ञ से जांच कराने की बात कही।

सीविल सर्जन को सौंपी रिपोर्ट में बेहतर इलाज के लिए रेफर और गंभीर बीमारी का जिक्र नहीं किया गया है। रिपोर्ट में डॉक्टरों की टीम ने उनके स्वास्थ्य को सामान्य बताया है। जांच करने के लिए सीविल शिवचंद्र भगवान ने बैठक कर डॉक्टरों की टीम का गठन किया। बैठक में अधीक्षक डॉ मेहंदी हसन, उपाधीक्षक डॉ एनके चौधरी और सीविल सर्जन खुद मौजूद थे। करीब एक घंटे तक चली इस बैठक में तीन डॉक्टरों का नाम तय कर उन्हें जांच करने के लिए सेंट्रल जेल भेजने का निर्णय किया गया।

टॅग्स :मुजफ्फरपुर बालिका गृह बलात्कार मामलाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह