लाइव न्यूज़ :

बर्थडे पार्टी में बुलाकर ममेरे और फुफेरे भाई की हत्या, कुछ दिन पहले तेज बाइक चलाने को लेकर विवाद हुआ था

By एस पी सिन्हा | Updated: February 5, 2021 17:16 IST

बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के बाडा जगन्नाथ इलाके में दो भाइयों की हत्या कर दी गई. दोनों मृतक अहियापुर थाना क्षेत्र के बाडा जगन्नाथ के रहने वाले दीपक और राजा हैं.

Open in App
ठळक मुद्देशव लावारिश हालात में अलग-अलग इलाके में मिलने के बाद लोग सकते में आ गए.पुलिस को इस बात की सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.तेज बाइक चलाने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद पुलिस द्वारा आरोपी की बाइक को जब्त भी किया गया था.

पटना: बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के बाडा जगन्नाथ इलाके में गुरुवार का राजू पासवान के बेटे और भांजे का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

दोनों मृतक युवक आपस में ममेरे और फुफेरे भाई हैं. बताया जा रहा है कि पड़ोस के लोगों ने ही दोनों युवकों को बर्थ डे पार्टी में बुलाकर उनकी हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक दोनों मृतक अहियापुर थाना क्षेत्र के बाडा जगन्नाथ के रहने वाले दीपक और राजा हैं, जिनका शव लावारिश हालात में अलग-अलग इलाके में मिलने के बाद लोग सकते में आ गए.

उन्होंने पुलिस को इस बात की सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इधर, मृतक के पिता राजू पासवान ने बताया कि उनके बेटे और भांजे के साथ कुछ दिनों पूर्व पड़ोस के ही लोगों का तेज बाइक चलाने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद पुलिस द्वारा आरोपी की बाइक को जब्त भी किया गया था.

इसी क्रम में बुधवार की रात पड़ोस के ही लोगों द्वारा दोनों को जन्मदिन में बुलाकर ले जाया गया, लेकिन वे वापस नहीं लौटे और आज उनका शव मिला है. मृतक के पिता ने बताया कि पहले भी आरोपियों द्वारा हत्या की धमकी दी गई थी. वहीं, घटना के संबंध में अहियापुर थाना प्रभारी सुनील रजक ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली