लाइव न्यूज़ :

बंधन बैंक के बाद सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में लूट, बैंक काउंटर से 5 और ग्राहक से 2 लाख लूटकर भागे

By एस पी सिन्हा | Updated: January 13, 2021 15:08 IST

Muzaffarpur Bank Loot: बिहार के मुजफ्फरपुर में बदमाशों ने फिर दिनदहाड़े बैंक लूट ली. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की अमनौर शाखा में आज दिनदहाड़े अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया. वारदात को अंजाम देकर सभी लूटेरे फरार हो गए हैं. 

Open in App
ठळक मुद्देबैंक के काउंटर से 5 लाख 12 हजार और ग्राहक के दो लाख रुपये की लूट हुई है. बोचहां व अहियापुर थाना के सीमा पर यह स्‍थ‍ित है. इस दौरान कर्मियों का मोबाइल भी लूट लिया.सात की संख्या में हथियारों से लैस अपराधियों ने बैंक में लूटपाट मचाना शुरू कर दिया.

पटनाः बिहार के मुजफ्फरपुर में बैंक लूट की वारदात थमने का नाम नहीं ले रहा है. अभी कुछ दिनों पहले ही बंधन बैंक की शाखा से हुए लूट का मामला अभी पुराना भी नही हुआ था कि आज सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की अमनौर शाखा में दिनदहाड़े अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया.

वारदात को अंजाम देकर सभी लूटेरे फरार हो गए हैं. पुलिस मामले की जांच में जुट चुकी है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि अहियापुर थाना क्षेत्र के गडहा चौक स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा से अपराधियों ने हथियार के बल पर लगभग पांच लाख रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया है. साथ ही मौजूद ग्राहकों से भी लूटपाट की है. बैंक के काउंटर से 5 लाख 12 हजार और ग्राहक के दो लाख रुपये की लूट हुई है. बोचहां व अहियापुर थाना के सीमा पर यह स्‍थ‍ित है. इस दौरान कर्मियों का मोबाइल भी लूट लिया.

हथियारों से लैस अपराधियों ने बैंक में लूटपाट मचाना शुरू कर दिया

भागने के दौरान दहशत फैलाने की नीयत से अपराधियों द्वारा फायरिंग भी किये जाने की सूचना है. बताया जाता है कि बैंककर्मी रोजाना की तरह आज भी बैंक के दैनिक कार्य के निष्पादन में लगे थे. तभी सात की संख्या में हथियारों से लैस अपराधियों ने बैंक में लूटपाट मचाना शुरू कर दिया.

घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी राजेश कुमार नगर डीएसपी, अहियापुर थानाध्यक्ष दल बल के साथ मौके पर पहुंच छानबीन में जुटी है. लूट की सूचना पर स्थानीय पुलिस पहुंच गई. लेकिन तब तक लुटेरे भागने में सफल रहे. पुलिस अधिकारी सीसीटीवी फुटेज से अपराधियों के बारे में जानकारी हासि‍ल करने की कोशि‍श कर रहे हैं. 

मुजफ्फरपुर में बैंक लूट की एक और घटना को अंजाम दिया गया था

यहां बता दें कि हाल में ही मुजफ्फरपुर में बैंक लूट की एक और घटना को अंजाम दिया गया था. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. अभी विगत आठ जनवरी 2021 को ही जिले के सरैया प्रखंड में अपराधियों ने बंधन बैंक से 17 लाख रुपये लूट लिए थे. इस घटना को करीब छह बदमाशों ने अंजाम दिया था.

लूट के बाद वहां से भाग रहे बदमाशों ने एक दुकानदार को गोली मार दी थी. उसने अपराधी को दबोचने की कोशिश की थी. हालांकि इस घटना को लेकर एसटीएफ ने सक्र‍ियता दिखाई और इनपुट के आधार पर राजधानी पटना के कंकड़बाग से अपराधियों को लूट के रुपये के साथ पकड़ लिया था. इस तरह करीब 10 घंटे के अंदर ही पुलिस इसका पर्दाफाश करने में सफल रही.

अभी इस घटना का पूरी तरह से पटाक्षेप हुआ भी नहीं था कि आज लूट की दूसरी घटना हो गई है. इससे जिले की कानून व्‍यवस्‍था एक बार फिर से सवालों के घेरे में आ गई है, राजनीतिक दलों ने इसकी आलोचना शुरू कर दी है. खासकर विपक्षी राजद ने कहा है कि सरैया में बैंक लूट, इसके बाद मुजफ्फरपुर में मोबाइल कारोबारी की हत्‍या और अब बोचहां की लूट पुलिस पशासन की विफलता है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?