लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुरः दुष्कर्म का प्रयास, महिला ने काटा गुप्तांग?, राजा ठाकुर ने दिया था उधार, मांगने के बहाने घर घुसा और करने लगा जबरदस्ती, आत्मरक्षा में महिला ने चाकू उठाया और

By एस पी सिन्हा | Updated: June 13, 2025 16:08 IST

महिला का आरोप है कि युवक राजा ठाकुर ने कुछ रुपये उधार दिए थे और उन्हें मांगने के बहाने उसके घर में घुस गया।

Open in App
ठळक मुद्देघर में अकेला पाकर उसने दुष्कर्म की कोशिश की।युवक ने जबरदस्ती करने की कोशिश की। चाकू उठाया और युवक के प्राइवेट पार्ट पर वार कर दिया।

मुजफ्फरपुरः बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने दुष्कर्म की कोशिश करने वाले युवक के प्राइवेट पार्ट को चाकू से काट डाला। घायल युवक को पहले पारू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। अभी तक न तो महिला और न ही युवक की ओर से पुलिस में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज की गई है। महिला का आरोप है कि युवक राजा ठाकुर ने कुछ रुपये उधार दिए थे और उन्हें मांगने के बहाने उसके घर में घुस गया।

घर में अकेला पाकर उसने दुष्कर्म की कोशिश की। जब महिला ने विरोध किया तो युवक ने जबरदस्ती करने की कोशिश की। अपनी आत्मरक्षा में महिला ने चाकू उठाया और युवक के प्राइवेट पार्ट पर वार कर दिया। जिसमें युवक का प्राइवेट पार्ट कट गया। हमले के बाद युवक खून से लथपथ युवक को स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

इस घटना ने पूरे गांव में सनसनी मचा दी है। इधर घायल युवक राजा ठाकुर ने अपने बयान में दुष्कर्म के आरोपों को खारिज किया है। उसका दावा है कि वह केवल अपना उधार पैसा वापस मांगने गया था, लेकिन महिला ने अचानक उस पर चाकू से हमला कर दिया। उसने इसे बदनाम करने की साजिश बताया और कहा कि पैसा न लौटाने के लिए ऐसा किया गया।

बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर स्थित एसकेएमसीएच में उसका इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत स्थिर लेकिन गंभीर बताई जा रही है। मुजफ्फरपुर के ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है, लेकिन अभी तक दोनों पक्षों से कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलते ही मामले की जांच शुरू की जाएगी और उचित कानूनी कार्रवाई होगी। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या कोई अन्य गवाह या सबूत मौजूद हैं?

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीBihar Policeपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास