लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुरः 13 साल की पुत्री ने अपने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, बैंक प्रबंधक बाप ने कहा-पारिवारिक विवाद का मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: September 13, 2021 17:39 IST

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले ले बेला थाना इलाके का मामला है.  13 वर्षीय किशोरी ने अपने पिता पर करीब तीन सालों से यौन शोषण करने का आरोप लगाया है.

Open in App
ठळक मुद्देपिता पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली नाबालिग से पुलिस ने लंबी पूछताछ की है.महिला थाना में शिकायत दर्ज कराया गया.पुलिस ने मोतिहारी रघुनाथपुर में छापेमारी कर आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है.

पटनाः बिहार के मुजफ्फरपुर जिले ले बेला थाना इलाके से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. जिसमें मोतिहारी में उतर बिहार ग्रामीण बैंक में मैनेजर के पद पर पदस्थापित उसकी पुत्री ने यौन शोषण का आरोप लगाया है.

13 वर्षीय किशोरी ने अपने पिता पर करीब तीन सालों से यौन शोषण करने का आरोप लगाया है. किशोरी महिला थाना में आवेदन देकर पिता के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराया है. इसके बाद पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार अपने पिता पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली नाबालिग से पुलिस ने लंबी पूछताछ की है.

बैंक मैनेजर की 13 साल की पुत्री ने पुलिस को बताया है कि 3 वर्षों से उसके पिता द्वारा यौन शोषण किया जा रहा था. किशोरी ने बताया कि किसी को बताने पर हत्या करने की धमकी दी जा रही थी. इस घटना की जब भनक उसकी मां के होने पर महिला थाना में शिकायत दर्ज कराया गया. जिसके बाद मुजफ्फपुर पुलिस ने मोतिहारी रघुनाथपुर में छापेमारी कर आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है.

इधर, आरोपित बैंक प्रबंधक ने पारिवारिक विवाद में फंसाने की बात कही है. पुलिस मामले के सत्यापन में जुटी है. पुलिस सूत्रों के अनुसार बैंक प्रबंधक ने पुत्री द्वारा लगाया गया आरोप निराधार व साजिश बताया है. प्रबंधक ने पुलिस को बताया कि दूसरी शादी करने के कारण पहली पत्नी द्वारा साजिश कर फंसाया जा रहा है.

पहली पत्नी द्वारा बार बार धमकी दिया जा रहा था कि किसी मामले में फंसाकर उसे बर्बाद कर देगी. उसकी पहली शादी 20 वर्ष पूर्व हुई थी. पहली पत्नी से उसे एक बेटा व एक बेटी है. पहली पत्नी द्वारा उसका अच्छा से देखभाल नही करने के कारण उसकी सहमति से दूसरी शादी कुछ दिन पूर्व किया था. 

पुलिस पूछताछ में बैंक प्रबंधक ने बताया कि हाल में उसने दूसरी शादी की है. पहली पत्नी व बेटी बेला इलाके में रहती है. दूसरी पत्नी मोतिहारी में उनके साथ रह रही है. इसके बाद से पहली पत्नी द्वारा विवाद खडा कर दिया गया है. पूर्व में पहली पत्नी द्वारा उन्हें बर्बाद करने की धमकी भी दी गई थी. इसी वजह से बेटी ने उन पर गलत आरोप लगाया है.

पूछताछ में पता चला कि बैंक प्रबंधक का तबादला 2019 में मोतिहारी हो गया था. इसके बाद वे वहां किराये के मकान में रहने लगे. इसी क्रम में एक महिला भी उनके साथ रहने लगी. प्रबंधक ने कहा कि इसी साल उससे मंदिर में शादी कर लिए हैं.

पुलिस इस मामले को दुराचार और पारिवारिक विवाद दोनों एंगल से जांच रही है. नगर डीएसपी रामनरेश पासवान ने किशोरी व उसके पिता से अलग-अलग पूछताछ की है. डीएसपी ने कहा कि किशोरी का मेडिकल कराया जाएगा. जांच रिपोर्ट के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा. वैसे आरोपित को पूछताछ के लिए हिरासत में रखा गया है.

टॅग्स :रेपबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े