लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुरः भीषण आग में 12 साल की बच्ची जिंदा जली, पांच मवेशी भी जले, 10 लाख से ज्यादा की संपत्ति स्वाहा, 8 परिवार के घर जलकर राख...

By एस पी सिन्हा | Updated: August 21, 2022 17:44 IST

बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना इलाके के भरथुआ गांव का मामला है। मृत बच्ची की पहचान ग्रामीण विमल साह की बेटी रुक्मणी कुमारी के रूप में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देस्थानीय लोगों की मदद से आग पर नियंत्रण पाया जा सका।विमल साह की बेटी रुक्मणी नहीं निकल पाई।मृत बच्ची की मां शिला देवी ने बताया कि रात को घर में वह सो रही थी।

पटनाः बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना इलाके के भरथुआ गांव में शनिवा देर रात भीषण आगलगी में 12 साल की एक बच्ची जिंदा जल कर मौत हो गई। इस आगलगी की घटना में पांच मवेशी भी जलकर मर गए। मृत बच्ची की पहचान ग्रामीण विमल साह की बेटी रुक्मणी कुमारी के रूप में हुई है।

इस दौरान एक लड़की झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गई। इसमें कुल  8 परिवारों के घर जलकर राख हो गए। आगलगी की इस घटना में 10 लाख से ज्यादा की संपत्ति स्वाहा होने का अनुमान लगाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों की मदद से आग पर नियंत्रण पाया जा सका क्योंकि नदी पार गांव होने की वजह से न प्रशासन पहुंच पाई न फायर ब्रिगेड की टीम।

बच्ची की मौत और बर्बादी के मंजर से गांव में मामत पसरा है। घटना के बाद आज गांव पहुंचकर पुलिस और प्रशासन ने काम शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि विमल साह के घर में सबसे पहले आग लगी। देर रात होने की वजह से सभी सोए हुए थे। तभी हवा तेज हो गई और आग  विकराल धारण कर लिया, जिसे संभालना असंभव हो गया।

घर वाले सब कुछ अंदर छोड़कर भाग निकले और आशियाने को जलते हुए देखते रहे। लेकिन विमल साह की बेटी रुक्मणी नहीं निकल पाई। आग की लपटें इतनी तेज हो गई कि बच्ची को निकालने का प्रयास विफल रहा और घर में सो रही बच्ची जिंदा जलकर राख हो गई। मृत बच्ची की मां शिला देवी ने बताया कि रात को घर में वह सो रही थी।

अचानक आग लगी तो भागकर बाहर निकली, तभी याद आया कि उनकी बेटी रुक्मिणी घर के अंदर ही फंसी है। बच्ची को बचाने के लिए वह दौड़कर आंगन में गयी। लेकिन आग इतनी तेज हो चुकी थी वह बच्ची के पास नहीं पहुंच पाई। उधर, बेटी भी चीख-चीखकर बचाने की गुहार लगा रही थी। देखते-देखते उसके शरीर में आग लग गई। कोई उसे बचाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। वहीं, तेजी से फैलती आग ने आस पास के 8 घरों को चपेट में ले लिया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा