16 वर्षीय लड़की से दो लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, घटना का वीडियो भी बनाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 22, 2021 03:00 PM2021-12-22T15:00:52+5:302021-12-22T15:01:49+5:30

पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने आरोपियों की पहचान शरीफ और तालिब हसन के रूप में की है। दोनों आरोपी फरार हैं।

Muzaffarnagar Two people gang-raped 16-year old girl made video incident uttar pradesh police | 16 वर्षीय लड़की से दो लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, घटना का वीडियो भी बनाया

इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है।

Highlightsपीड़िता ने ककरोली थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया है।दोनों आरोपी उसे सुनसान जगह ले गए और वहां उससे दुष्कर्म किया। मामले का खुलासा करने पर वीडियो लीक करने की धमकी दी।

मुजफ्फरनगरः उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में 16 वर्षीय लड़की से दो लोगों ने कथित तौर पर बलात्कार किया और घटना का वीडियो भी बनाया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने आरोपियों की पहचान शरीफ और तालिब हसन के रूप में की है। दोनों आरोपी फरार हैं।

 

पीड़िता ने ककरोली थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया है कि दोनों आरोपी उसे सुनसान जगह ले गए और वहां उससे दुष्कर्म किया। आरोपियों ने इस घटना को मोबाइल फोन पर भी रिकॉर्ड कर लिया और मामले का खुलासा करने पर वीडियो लीक करने की धमकी दी। पुलिस ने बताया कि लड़की ने हालांकि अपने माता-पिता को बलात्कार की कथित घटना के बारे में सूचना दी, जिसके बाद शिकायत दर्ज कराई गई। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है।

बस की चपेट में आकर ऑटो रिक्शा सवार चार लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में बस और ऑटो रिक्शे के बीच टक्कर में ऑटो रिक्शा चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई। कोरिया जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यहां बताया कि जिले के चरचा थाना क्षेत्र के अंतर्गत फुलपुर गांव के करीब मंगलवार शाम यात्री बस ने ऑटो रिक्शे को टक्कर मार दी।

इस घटना में ऑटो रिक्शा चालक मनोज टोप्पो (28) तथा आटो रिक्शे में सवार तीन यात्री कपिल देव सिंह (24), दिनेश राजवाड़े (30) और राज कुमार (29) की मौत हो गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि जिले के मनेन्द्रगढ़ से रांची जा रही निजी यात्री बस जब राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 पर फुलपुर गांव के करीब पहुंची तब उसने शिवपुर से फूलपुर गांव जा रहे ऑटो रिक्शे को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में ऑटो रिक्शा सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा चालक मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली तब घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया तथा घायल मनोज और शवों को अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि बाद में मनोज ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद से बस चालक फरार है। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है तथा बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Web Title: Muzaffarnagar Two people gang-raped 16-year old girl made video incident uttar pradesh police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे