लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरनगरः बेटे आलम ने मां रजिया को कुडाल से काटा, संपत्ति के विवाद को लेकर कहासुनी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 18, 2025 11:03 IST

Muzaffarnagar: सौतेले बेटे आलम ने कथित रूप से कुदाल से कल रात हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की सुसंगत धाराओं में आलम के खिलाफ मामला दर्ज किया है।आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही हत्या में प्रयुक्त कुदाल भी बरामद कर लिया गया है।

Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना अंतर्गत नया गांव में बृहस्पतिवार की रात संपत्ति को लेकर विवाद में एक व्यक्ति ने अपनी सौतेली मां की कथित रूप से कुदाल से हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान रजिया (50) पत्नी मेहराज के रूप में की गई है जिसकी उसके सौतेले बेटे आलम ने कथित रूप से कुदाल से कल रात हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की सुसंगत धाराओं में आलम के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही हत्या में प्रयुक्त कुदाल भी बरामद कर लिया गया है।

कुमार के अनुसार पूछताछ में आलम ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। मृतका के पति मेहराज द्वारा पुलिस में की गई शिकायत के मुताबिक, रजिया उसकी दूसरी पत्नी थी और आलम उसकी पहली पत्नी से जन्मा बेटा है। शिकायत में दावा किया गया कि रजिया और उसके सौतेले बेटे के बीच संपत्ति के विवाद को लेकर कहासुनी हुई थी जिसके बाद आलम ने कुदाल से रजिया की हत्या कर दी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर