लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरनगरः गवाही वापस लेने से इनकार, पांच लोगों ने गोलियां बरसाकर ली जान?, भाई जैद की हत्या का मुख्य गवाह था सलमान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 7, 2025 15:19 IST

Muzaffarnagar: पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान सलमान (35) के रूप में हुई है जो अपने भाई जैद की हत्या के मामले में मुख्य गवाह था।

Open in App
ठळक मुद्देचार साल पहले मेरठ में जैद की हत्या कर दी गई थी और यह मामला मेरठ की ही कालिया, मोहम्मद अली, नैमुद्दीन और फाजिल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।सलमान पर गवाह के तौर पर अपना नाम वापस लेने का दबाव बना रहे थे।

Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र के बिजोपुरा गांव में हत्या के मामले में एक मुख्य गवाह पर कथित रूप से पांच लोगों ने गोलियां बरसा दीं जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान सलमान (35) के रूप में हुई है जो अपने भाई जैद की हत्या के मामले में मुख्य गवाह था।

चार साल पहले मेरठ में जैद की हत्या कर दी गई थी और यह मामला मेरठ की ही एक अदालत में लंबित है। पुलिस क्षेत्राधिकारी देवव्रत बाजपेयी ने संवाददाताओं को बताया कि इरफान और उसके चार साथी कालिया, मोहम्मद अली, नैमुद्दीन और फाजिल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

ये सभी मेरठ जिले के निवासी हैं। अधिकारी ने बताया कि फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है। सलमान के भाई नौशाद द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार आरोपी, सलमान पर गवाह के तौर पर अपना नाम वापस लेने का दबाव बना रहे थे।

लेकिन उनके भाई ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। पुलिस ने बताया कि शनिवार को उसे बिजोपुरा गांव के जंगल में ले जाया गया, जहां उस पर गोलियां बरसा दी गईं। पुलिस ने बताया कि शव बरामद किए जाने के बाद रविवार को उसकी पहचान की गई।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली