लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरनगर दंगा: दोहरे हत्याकांड में सभी सातों दोषियों को उम्रकैद की सजा

By भाषा | Updated: February 9, 2019 10:53 IST

आंकड़ों के मुताबिक 2013 के दंगे के संबंध में 6,000 से ज्यादा मामले दर्ज हैं और दंगे में अपनी कथित भूमिका के लिए 1,480 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस दंगे में 60 लोग मारे गए थे। 

Open in App

मुजफ्फरनगर की एक अदालत ने दो लोगों की हत्या के मामले में सात लोगों को शुक्रवार को उम्र कैद की सजा सुनाई। ऐसा माना जाता है कि इन दो हत्याओं के बाद 2013 में मुजफ्फरनगर में दंगे भड़क उठे थे। 

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश हिमांशु भटनागर ने प्रत्येक आरोपी पर जुर्माना भी लगाया। यह मामला 27 अगस्त, 2013 को गौरव और सचिन की हत्या और दंगे से जुड़ा है। 

अदालत ने कहा कि जुर्माने की 80 फीसदी राशि पीड़ित परिवार को दी जाएगी। जिला अभियोजन वकील राजीव शर्मा ने कहा कि 57 मामलों में से यह पहला मामला है जिसमें सात लोगों को दोषी पाया गया है। 

अभियोजन वकील शर्मा की ओर से दिए गए आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक 2013 के दंगे के संबंध में 6,000 से ज्यादा मामले दर्ज हैं और दंगे में अपनी कथित भूमिका के लिए 1,480 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस दंगे में 60 लोग मारे गए थे। 

मामलों की जांच करनेवाले एक विशेष जांच दल ने 175 मामलों में आरोप पत्र दायर किया। 430 आरोपियों में से 56 को रिहा कर दिया गया और राज्य सरकार ने कुछ मामले वापस ले लिये। 

टॅग्स :बिहारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा