मुजफ्फरनगरः 12 से 13 वर्ष की दो नाबालिग लड़कियों से अबरार और इमरान ने किया दुष्कर्म, ईद के अवसर पर घूमने के बहाने लोई गांव के जंगल में ले जाकर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 8, 2025 21:18 IST2025-06-08T21:17:25+5:302025-06-08T21:18:11+5:30

Muzaffarnagar: शनिवार शाम 12 से 13 वर्ष की दो नाबालिग लड़कियों से दो युवकों ने दुष्कर्म किया और इस बारे में किसी को बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी।

Muzaffarnagar older girl 13 raped Abrar younger girl 12 raped Imran taking them jungle Loi village pretext stroll occasion of Eid bakrid up police | मुजफ्फरनगरः 12 से 13 वर्ष की दो नाबालिग लड़कियों से अबरार और इमरान ने किया दुष्कर्म, ईद के अवसर पर घूमने के बहाने लोई गांव के जंगल में ले जाकर

सांकेतिक फोटो

Highlightsआरोपियों की पहचान अबरार और इमरान के रूप में हुई है।लड़कियों को ईद के अवसर पर घूमने के बहाने लोई गांव के जंगल में ले जाया गया।

Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में दो युवकों ने दो नाबालिग लड़कियों से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, बुढ़ाना थानाक्षेत्र के एक कस्बे में शनिवार शाम 12 से 13 वर्ष की दो नाबालिग लड़कियों से दो युवकों ने दुष्कर्म किया और इस बारे में किसी को बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों की पहचान अबरार और इमरान के रूप में हुई है। बुढ़ाना थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) आनंद देव मिश्रा ने यहां संवाददाताओं को बताया कि पुलिस ने अबरार और उसके दोस्त इमरान के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

उन्होंने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है। अधिकारी ने बताया कि पीड़ित लड़कियों को चिकित्सकीय जांच के लिए भेज दिया गया। पीड़ित परिवार द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, दोनों लड़कियों को ईद के अवसर पर घूमने के बहाने लोई गांव के जंगल में ले जाया गया।

पुलिस ने बताया कि बड़ी लड़की (13) से अबरार ने जबकि छोटी लड़की (12) से इमरान ने दुष्कर्म किया। पुलिस के मुताबिक, बाद में घटना की जानकारी होने पर पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

Web Title: Muzaffarnagar older girl 13 raped Abrar younger girl 12 raped Imran taking them jungle Loi village pretext stroll occasion of Eid bakrid up police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे