लाइव न्यूज़ :

Muzaffarnagar murder case: वाहन में सोते समय शिक्षक धर्मेंद्र और मुख्य आरक्षी चंद्र प्रकाश के बीच झड़प, सरकारी बंदूक से गोली मारकर हत्या, वाराणसी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं लेकर...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 18, 2024 18:53 IST

Muzaffarnagar murder case: अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) सत्यनारायण प्रजापत ने सोमवार को यहां बताया कि वाराणसी के शिक्षा विभाग की एक टीम पुलिस की सुरक्षा में मुजफ्फरनगर के सिविल लाइंस क्षेत्र में स्थित एसडी इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा की कॉपियां लेकर आई थी और उस टीम में शिक्षक धर्मेंद्र कुमार, संतोष कुमार और दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शामिल थे।

Open in App
ठळक मुद्दे10 करोड़ रुपये के मुआवजे एवं एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की। कॉलेज गेट बंद होने के कारण टीम के सदस्य कॉपियां देने के लिए वाहन में ही रुके हुए थे। चंद्र प्रकाश ने अपनी सरकारी बंदूक से धर्मेंद्र को गोली मार दी।

Muzaffarnagar murder case: वाराणसी से बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं लेकर मुज़फ़्फ़रनगर एसडी इंटर कॉलेज आए एक शिक्षक की एक पुलिसकर्मी ने आपसी विवाद के बाद कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से नाराज शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए रास्ता जाम किया और मृत शिक्षक के परिवार को कम से कम 10 करोड़ रुपये के मुआवजे एवं एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) सत्यनारायण प्रजापत ने सोमवार को यहां बताया कि वाराणसी के शिक्षा विभाग की एक टीम पुलिस की सुरक्षा में मुजफ्फरनगर के सिविल लाइंस क्षेत्र में स्थित एसडी इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा की कॉपियां लेकर आई थी और उस टीम में शिक्षक धर्मेंद्र कुमार, संतोष कुमार और दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शामिल थे।

उनके मुताबिक कॉलेज गेट बंद होने के कारण टीम के सदस्य कॉपियां देने के लिए वाहन में ही रुके हुए थे। उन्होंने बताया कि रविवार रात कॉलेज के बाहर वाहन में सोते समय शिक्षक धर्मेंद्र और मुख्य आरक्षी चंद्र प्रकाश के बीच किसी बात को लेकर झड़प हो गई तथा चंद्र प्रकाश ने अपनी सरकारी बंदूक से धर्मेंद्र को गोली मार दी।

प्रजापत ने बताया कि गंभीर रूप से घायल शिक्षक धर्मेंद्र कुमार को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि शिक्षक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी मुख्य आरक्षी के खिलाफ मामला दर्ज किया है और वाहन में सवार रहे सभी लोगों को पूछताछ के लिये हिरासत में ले लिया गया है।

उनके मुताबिक पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बीच, इस घटना से नाराज विभिन्न कॉलेजों के शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन किया और सर्कुलर रोड पर रास्ता जाम कर दिया। बाद में, राज्य सरकार को संबोधित एक ज्ञापन में प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने मृतक के परिवार को कम से कम 10 करोड़ रुपये के मुआवजे और एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की।

शिक्षकों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि कार्यवाही नहीं होने तक उनका धरना जारी रहेगा। इसके अलावा शिक्षक की गोली मारकर हत्या के विरोध में जिले में शिक्षकों ने भी यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार भी शुरू कर दिया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारहत्याuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई