लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरनगरः दूसरी महिला से नाजायज रिश्ता था पति का, पत्नी ने किया विरोध, पिता और भाई के साथ मिलकर आरोपी ने गला घोंटकर हत्या की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 2, 2022 17:08 IST

उत्तर प्रदेशः सोहनलाल, उसके पिता रामलाल और भाई पुष्पेन्द्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सोहनलाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसोहनलाल का किसी दूसरी महिला से नाजायज रिश्ता था। शर्मिष्ठा इसका विरोध करती थी।

मुजफ्फरनगरः मुजफ्फरनगर जिले में कथित रूप से अवैध संबंधों का विरोध करने पर एक महिला की उसके पति ने गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि परचापार क्षेत्र के रामपुर गांव में सोहनलाल नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी शर्मिष्ठा (33) की रविवार शाम गला घोंटकर हत्या कर दी।

 

 

उन्होंने बताया कि इस मामले में सोहनलाल, उसके पिता रामलाल और भाई पुष्पेन्द्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सोहनलाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक परिजन का आरोप है कि सोहनलाल का किसी दूसरी महिला से नाजायज रिश्ता था। शर्मिष्ठा इसका विरोध करती थी। कथित तौर पर इसी को लेकर उसकी हत्या कर दी गयी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। 

बलात्कार के आरोपी छात्र ने जिला जेल में की आत्महत्या

एक लड़की के कथित उत्पीड़न और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में कन्नौज जिला जेल में बन्द एक छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जेल अधीक्षक विष्णुकांत मिश्रा ने सोमवार को बताया कि दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद अभिनव उर्फ प्रखर सिंह (21) का शव रविवार की शाम लगभग सात बजे बैरक के पीछे पानी की पाइप लाइन में गमछे से बनाए गए फंदे से लटकता पाया गया।

उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने इस घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला अभिनव उर्फ प्रखर सिंह कक्षा 12वीं का छात्र था, उसके खिलाफ गांव की एक लड़की ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था और गत 24 मार्च को 12वीं की परीक्षा का पहला पेपर था, उसी दिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि उसे जेल में बैरक नंबर 20 में रखा गया था। रविवार शाम सात बजे के बाद जेल के वार्डन सत्यपाल सिंह ने बैरक के पीछे पाइप लाइन से फांसी पर उसे लटका देखा। जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र व पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा जिला जेल पहुंचे और अधिकारियों से उन्होंने बातचीत की।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई