लाइव न्यूज़ :

पति ने विवाद में पत्नी पर कुदाल से हमला गर्दन पर किया वार, मौत, माता-पिता के साथ ही रह रही थी...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 5, 2021 17:24 IST

आरोपी की पहचान विपिन कुमार के रूप में की गयी है। विपिन ने किसी विवाद को लेकर अपनी पत्नी रमा पर कुदाल से हमला कर दिया और उसकी गर्दन पर वार किया, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने यह जानकारी दी।घटना के बाद से ही विपिन फरार है।

मुजफ्फरनगरःउत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के बुढाना थाना क्षेत्र में रविवार को घरेलू विवाद के बाद 38 वर्षीय एक महिला की उसके पति ने कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान विपिन कुमार के रूप में की गयी है। विपिन ने किसी विवाद को लेकर अपनी पत्नी रमा पर कुदाल से हमला कर दिया और उसकी गर्दन पर वार किया, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। यह हादसा बिटवाड़ा गांव में उनके घर पर हुआ। इस घटना के बाद से ही विपिन फरार है।

पुलिस के मुताबिक रमा काफी लंबे समय से अपने माता-पिता के साथ ही रह रही थी और कुछ दिन पहले ही विपिन उसे अपने घर लेकर आया था। इसी तरह के एक अन्य मामले में तीन दिन पहले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी थी।

खेत में ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

बहराइच जिले के रामगांव क्षेत्र में एक खेत में ट्रैक्टर से कुचलकर एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। मृतक के परिवार ने इसे हत्या करार दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार ने रविवार को बताया कि रामगांव थाना क्षेत्र के टेपरा गांव में शनिवार रात नीरज (18) की खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मृतक की मां ऊषा देवी ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनके पुत्र को गांव का रहने वाला टीनू उर्फ पंकज अपने साथ ले गया और उसने खेत में ट्रैक्टर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक घटनास्थल के निरीक्षण और लोगों से पूछताछ के आधार पर पहली नजर में यह ट्रैक्टर से खेत में जुताई के समय हुई दुर्घटना लग रही है। कुमार ने बताया कि घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई जारी है।

उप्र में युवक की हत्या

उत्तर प्रदेश में विवाहिता के साथ अवैध संबंधों के चलते 19 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक युवक का शव मेरठ के पास दौराला गांव में काली नदी के किनारे से बरामद किया गया। क्षेत्राधिकारी कृष्ण कुमार के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में महिला को गिरफ्तार कर महिला, उसके पति बृजपाल और उसके दूसरे प्रेमी राजवीर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। कुमार ने बताया कि अजय का शव शनिवार को चरथावल थाना क्षेत्र के दधेरू गांव में बरामद किया गया।

अजय 13 नवंबर से लापता था, जिसके बाद उसके भाई विक्रांत ने पुलिस में इसकी शिकायत की थी। विक्रांत ने इसके पीछे महिला और दो व्यक्तियों को जिम्मेदार ठहराया था। अधिकारी के मुताबिक बृजपाल को अजय से नफरत हो गयी थी और वह उसे खत्म करना चाहता था।

हालांकि, विक्रांत के पुलिस से संपर्क करने के बाद बृजपाल ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली थी। उन्होंने बताया कि महिला ने अजय की गला दबाकर हत्या करने की बात कबूल की है जबकि तीसरा आरोपी राजवीर अभी फरार है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?