लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरनगरः ‘हर हर शंभू’ की गायिका फरमानी नाज के चचेरे भाई की चाकू मारकर हत्या, जानें क्या है मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 7, 2023 19:03 IST

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि घटना शनिवार रात रतनपुरी के मुहम्मदपुर माफी गांव में हुई।

Open in App
ठळक मुद्देशव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है।देवबंद के एक मौलवी ने ‘गैर-इस्लामी’ और ‘हराम’ करार दिया था।

मुजफ्फरनगरः भजन गाने को लेकर विवाद में आईं मुस्लिम गायिका फरमानी नाज के 17 वर्षीय चचेरे भाई की यहां अज्ञात हमलावरों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पीड़ित खुर्शीद गायिका फरमानी नाज का चचेरा भाई है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि घटना शनिवार रात रतनपुरी के मुहम्मदपुर माफी गांव में हुई। उन्होंने कहा,‘‘शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। हमने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है।’’ नाज ने पिछले साल भगवान शिव की स्तुति करने वाला एक भक्ति गीत ‘हर हर शंभू’ गाया था, जिसे देवबंद के एक मौलवी ने ‘गैर-इस्लामी’ और ‘हराम’ करार दिया था।

मुजफ्फरनगर की रहने वाली नाज ने अपना बचाव करते हुए कहा था कि कलाकारों का कोई धर्म नहीं होता और उन्होंने कोई गलती नहीं की है। उन्होंने टेलीविजन कार्यक्रम ‘इंडियन आइडल’ के 12वें सत्र में भी हिस्सा लिया था और उनके यूट्यूब चैनल पर 45 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली