लाइव न्यूज़ :

दहेज को प्रताड़ित, हिना को पति खुशनसीब, ससुर इंतजार, सास फरजाना और दो देवर ने गला घोंटकर हत्या की, एक और बेटी बलि?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 1, 2025 11:08 IST

महिला के पति खुशनसीब, ससुर इंतजार, सास फरजाना और दो देवरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता हिना को लंबे समय से दजेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। हत्या कर दी गई। गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की कई टीम बनाई गई है।शादी 21 मई, 2023 को खुशनसीब से हुई थी

मुजफ्फरनगरः मुजफ्फरनगर जिले के भोपा थाना क्षेत्र के कसोली गांव में दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों ने कथित तौर पर 28 वर्षीय विवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता हिना को लंबे समय से दजेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। रविवार शाम को उसकी हत्या कर दी गई।

पुलिस क्षेत्राधिकारी डी वाजपेयी ने पत्रकारों को बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि महिला के पति खुशनसीब, ससुर इंतजार, सास फरजाना और दो देवरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपी फरार हैं। वाजपेयी ने कहा कि आरोपियों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की कई टीम बनाई गई है।

हिना के भाई की शिकायत के मुताबिक, उसकी शादी 21 मई, 2023 को खुशनसीब से हुई थी और तब से उसे दहेज के लिए लगातार परेशान किया जा रहा था। उसने आरोप लगाया कि उसके ससुराल वालों ने उसे प्रताड़ित किया और आखिर में गला घोंटकर मार डाला। हिना के भाई ने बताया कि उसका शव घर के अंदर पड़ा मिला।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज