लाइव न्यूज़ :

लड़के से बात कर रही थी बेटी मुस्कान, पिता ने सुना और 15 वर्षीय नाबालिग बेटे के साथ घर की ऊपरी मंजिल पर ले जाकर गोलियों से भूना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 29, 2025 10:52 IST

मुजफ्फरनगरः शामली जिले के कांधला थाना क्षेत्र के अंबेहटा गांव निवासी जुल्फाम ने अपने 15 वर्षीय नाबालिग बेटे के साथ मिलकर अपनी बेटी मुस्कान (17) के प्रेम संबंधों से नाराज होकर उसकी गोली मारकर हत्या कर कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने छात्रा के पिता जुल्फाम और नाबालिग बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। बेटा मुस्कान को घर की ऊपरी मंजिल पर ले गए, जहां आरोपी ने गोली मार दी।पिता ने लड़के के साथ मोबाइल पर बातें करते हुए सुना था, जिससे नाराजगी और बढ़ गई थी।

मुजफ्फरनगरः शामली जिले के कांधला थाना क्षेत्र में कथित तौर पर प्रेम संबंध से नाराज पिता और नाबालिग भाई ने झूठी शान के लिए किशोरी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि भाई को पुलिस हिरासत में लिया गया है। शामली जिले के कांधला थाना क्षेत्र के अंबेहटा गांव निवासी जुल्फाम ने अपने 15 वर्षीय नाबालिग बेटे के साथ मिलकर अपनी बेटी मुस्कान (17) के प्रेम संबंधों से नाराज होकर उसकी गोली मारकर हत्या कर कर दी।

मुस्कान 12वीं की छात्रा थी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) एनपी सिंह ने आज यहां संवाददाताओं को बताया कि पुलिस ने छात्रा के पिता जुल्फाम और उसके नाबालिग बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। एसपी ने कहा कि आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया गया है।

उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज कर घटना में प्रयुक्त पिस्तौल बरामद कर ली गई है। जुल्फाम ने अपनी बेटी मुस्कान की हत्या करने की बात कबूल कर ली है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मुस्कान को उसके पिता ने एक लड़के के साथ मोबाइल पर बातें करते हुए सुना था, जिससे उसकी नाराजगी और बढ़ गई थी। इसके बाद जुल्फाम और उसका बेटा मुस्कान को घर की ऊपरी मंजिल पर ले गए, जहां आरोपी ने अपने नाबालिग बेटे की मदद से उसे गोली मार दी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास