लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरनगरः 7 साल की बच्ची को बहला फुसलाकर ले गया 35 वर्षीय राजू, किया रेप, भागने की कोशिश किया तो पुलिस ने पैर में मारी गोली

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 29, 2025 18:20 IST

Muzaffarnagar: भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की प्रासंगिक धाराओं और पाक्सो अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देराजू भागने की कोशिश कर रहा था। मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना कस्बे में एक युवक ने सात साल की एक बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक को एक मुठभेड़ में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) गजेंद्र पाल सिंह ने यहां पत्रकारों को बताया कि बुढ़ाना कस्बे में राजू (35) नामक एक युवक सात साल की बच्ची को बहला फुसलाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। सीओ ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की प्रासंगिक धाराओं और पाक्सो अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है।

उन्होंने कहा कि राजू भागने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी राजू को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ में राजू को गोली लगी और उसे गिरफ्तार करके बुढ़ाना के सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सिंह ने बताया कि आरोपी राजू ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। सीओ ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

महिला मित्र से बलात्कार करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

ठाणे जिले के भिवंडी में आंखों के एक चिकित्सक को 27 वर्षीय महिला मित्र से बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी और महिला के बीच प्रेम संबंध था।

दर्ज प्राथमिकी में शिकायतकर्ता के हवाले से कहा गया है कि आरोपी ने खुद को नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर अप्रैल और जून के बीच उससे कथित तौर पर कई बार बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO