लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरनगरः पति के हाथों पिटाई से आहत 32 वर्षीय पत्नी ने अपने चार बच्चों के साथ गंगा नहर में लगाई छलांग, जानें पूरा माजरा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 20, 2022 15:11 IST

पुलिस ने बताया कि भोपा गांव के पास की यह घटना शनिवार शाम की है। रीना की शादी संदीप से हुई थी और दोनों अलावलपुर गांव में रहते थे।

Open in App
ठळक मुद्दे संदीप नशे की हालत में घर आया और रीना के साथ मारपीट करने लगा।गुस्से में रीना अपने बच्चों के साथ घर से निकली और जा कर नहर में कूद गई। दो बच्चों- तीन वर्षीय निविका और नौ वर्षीय संध्या को बचा लिया गया है।

मुजफ्फरनगरः उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पति के हाथों पिटाई से आहत 32 वर्षीय एक महिला ने अपने चार बच्चों के साथ ऊपरी गंगा नहर में छलांग लगा दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि रीना और उसके दो बच्चों- तीन वर्षीय निविका और नौ वर्षीय संध्या को बचा लिया गया है।

 

लेकिन उसके दो अन्य बच्चों, आठ वर्षीय सूरज और पांच वर्षीय छवि का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस ने बताया कि भोपा गांव के पास की यह घटना शनिवार शाम की है। रीना की शादी संदीप से हुई थी और दोनों अलावलपुर गांव में रहते थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार को संदीप नशे की हालत में घर आया और रीना के साथ मारपीट करने लगा।

उन्होंने बताया कि गुस्से में रीना अपने बच्चों के साथ घर से निकली और जा कर नहर में कूद गई। एक अन्य घटना में, भोपा थाना क्षेत्र के नन्हेड़ा गांव में जितेंद्र नाम के 35 वर्षीय व्यक्ति ने कथित रूप से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने कहा कि संदिग्ध आत्महत्या के कारण का पता लगाया जा रहा है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। जितेंद्र द्वारा इस्तेमाल किए गए तमंचे को जब्त किया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज