लाइव न्यूज़ :

Muzaffarnagar: 30 वर्षीय महिला से छेड़छाड़, 60 वर्षीय दोषी तीरथ पाल को दो बार जूते मारने की सजा?, पंचायत की बैठक में फैसला, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 18, 2025 13:04 IST

Muzaffarnagar: तीरथपाल पर आरोप है कि उसने पिछले शनिवार को शौच के लिए निकली 30 वर्षीय एक महिला से छेड़छाड़ की।

Open in App
ठळक मुद्दे‘सजा’ पाए व्यक्ति की पहचान तीरथ पाल के रूप में हुई है।वीडियो में एक बुजुर्ग को दो बार जूते मारते हुए देखा सकता है।पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

Muzaffarnagar:उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पंचायत ने एक महिला से छेड़छाड़ के आरोपी 60 वर्षीय व्यक्ति को जूतों से पीटने का आदेश सुनाया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना चरथावल क्षेत्र के महावलीपुर की है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक बुजुर्ग को दो बार जूते मारते हुए देखा सकता है। ‘सजा’ पाए व्यक्ति की पहचान तीरथ पाल के रूप में हुई है। तीरथपाल पर आरोप है कि उसने पिछले शनिवार को शौच के लिए निकली 30 वर्षीय एक महिला से छेड़छाड़ की।

स्थानीय लोगों ने बताया कि शिकायत के बाद पंचायत की बैठक हुई, जिसमें तीरथ पाल को दोषी मानते हुए उसे दो बार जूते मारने की सजा सुनाई गई। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 76 (महिला के कपड़े उतारने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) के तहत तीरथपाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

थानाध्यक्ष राजेश धनगर ने मामला दर्ज करने की पुष्टि की हालांकि आरोपी फिलहाल फरार है। उन्होंने बताया, “हम आरोपी की तलाश कर रहे हैं। हालांकि, पंचायत के फैसले के बारे में कोई आधिकारिक शिकायत नहीं मिली है।” 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर