लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरनगरः 26 वर्षीय महिला से पूर्व मंगेतर ने किया रेप, मोबाइल पर बना ली वीडियो, ऐसे हुआ खुलासा 

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 2, 2021 13:43 IST

सर्किल अधिकारी (भोपा) डीएसपी गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने महिला के पूर्व मंगेतर विकास और तीन अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 506, 452 और 420 के तहत एक मामला दर्ज कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्दे30 जनवरी को उसकी विकास के साथ शादी तय की गयी।शादी से पहले उसे मंसूरपुर ले जाया गया जहां विकास ने उसे नशीला पेय पदार्थ देकर उससे दुष्कर्म किया।महिला को बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया के जरिए उसके पति को वीडियो भेज दी।

मुजफ्फरनगरः मुजफ्फरनगर के भोपा इलाके में 26 वर्षीय महिला से उसके पूर्व मंगेतर ने कथित तौर पर बलात्कार किया और मोबाइल फोन पर इस करतूत की वीडियो भी बना ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सर्किल अधिकारी (भोपा) डीएसपी गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने महिला के पूर्व मंगेतर विकास और तीन अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 506, 452 और 420 के तहत एक मामला दर्ज कर लिया है। चारों आरोपी फरार हैं। पीड़िता द्वारा दर्ज करायी शिकायत के अनुसार, इस साल की 30 जनवरी को उसकी विकास के साथ शादी तय की गयी।

शादी से पहले उसे मंसूरपुर ले जाया गया जहां विकास ने उसे नशीला पेय पदार्थ देकर उससे दुष्कर्म किया और इस घटना का वीडियो बना लिया। बाद में उसने शादी करने से इनकार कर दिया और शादी टूट गयी। इसके बाद युवती के माता-पिता ने किसी दूसरे व्यक्ति से उसकी शादी कराने का फैसला किया।

आरोपी विकास, उसके भाई गगन और ओमकार तथा एक रिश्तेदार ने महिला को बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया के जरिए उसके पति को वीडियो भेज दी। वीडियो देखने के बाद महिला के पति ने उसे घर से निकाल दिया। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशरेपउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना