लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरनगरः 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से घर की छत पर बलात्कार, व्यक्ति के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 22, 2023 18:08 IST

मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र में सोनू नाम के एक व्यक्ति पर मंगलवार रात 17 वर्षीय एक लड़की से घर की छत पर बलात्कार करने के आरोप में पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देव्यक्ति के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।सोनू और लड़की दोनों संदिग्ध परिस्थितियों में एक मंजिला घर की छत से गिर गए थे।धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

मुजफ्फरनगरः मुजफ्फरनगर जिले में एक किशोरी से कथित बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र में सोनू नाम के एक व्यक्ति पर मंगलवार रात 17 वर्षीय एक लड़की से घर की छत पर बलात्कार करने के आरोप में पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

उन्होंने कहा, "सोनू और लड़की दोनों संदिग्ध परिस्थितियों में एक मंजिला घर की छत से गिर गए थे। इस घटना में लड़की के पैर की हड्डी टूट गई।" सूत्रों ने बताया कि इस मामले में लड़की की मां की शिकायत पर सोनू के खिलाफ बलात्कार और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो)की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कांस्टेबल ने एके-47 राइफल से खुद को गोली मारी, मौत

सोनभद्र जनपद के हाथीनाला थाने में तैनात एक कांस्टेबल ने मंगलवार देर शाम एके-47 राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर हाथीनाला थाने पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि मृतक अनुभव यादव गाजीपुर का निवासी था।

उन्होंने बताया कि वह शाम को गश्त से लौटने के बाद थाना प्रभारी श्याम किशोर को सूचित कर थोड़ी देर के लिए अपने आवास पर गया था। अधिकारी ने बताया कि जब कांस्टेबल काफी देर तक नहीं लौटा तो साथी सिपाहियों ने कई बार उसे फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर वे उसके आवास गए जहां अनुभव यादव खून से लथपथ अपनी चारपाई पर मृत पड़ा हुआ था।

बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से हत्या

प्रतापगढ़ जिले के महेशगंज थाना अंतर्गत माघी गांव में मंगलवार को एक बुजुर्ग महिला का शव मिला। पुलिस के मुताबिक महिला की धारदार हथियार से हत्या की गई थी। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) रोहित मिश्रा ने कहा कि महेशगंज थाना अंतर्गत माघी गांव में एक बुजुर्ग महिला का शव उसके घर में एक चारपाई पर पाया गया। महिला की पहचान शकुंतला सिंह (65) के रूप में की गई है।

उन्होंने कहा कि उसकी तेज धारदार हथियार से हत्या की गई है। महिला अपनी बहन के साथ रह रही थी। मिश्रा ने कहा कि महिला सोमवार की रात एक धार्मिक आयोजन में शामिल होने गई थी और वहां से लौटने के बाद वह बरामदे में सो गई और मंगलवार को उसका शव पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और इस मामले की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा