लाइव न्यूज़ :

"मुस्लिम लड़कियों ने उतारा बुर्का, तो करेंगे हमला", सार्वजनिक जगहों पर सेल्फी लेने पर इस्लामिक संगठन मुस्लिम डिफेंस फोर्स 24/7 ने दी यह धमकी

By आजाद खान | Updated: May 6, 2022 11:00 IST

इस पर बोलते हुए मेंगलुरु के पुलिस कमिशन्र शशि कुमार ने मुस्लिम महिलाओं के माता पिता को सतर्क रहने को कहा है। उन्होंने यह भी कहा है कि वे अपने लड़कियों पर ध्यान दें कि वे कब और कहां जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देमुस्लिम डिफेंस फोर्स 24/7 नामक एक संगठन ने मुस्लिम महिलाओं को धमकी दी है।यह संगठन खुद को मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों का संरक्षक करने वाला बताता है। संगठन का कहना है कि सार्वजनिक जगहों पर सेल्फी लेने और मॉल में दुर्व्यवहार करने वाली मुस्लिम महिलाओं पर हमला होगा।

बेंगलुरू: खुद को मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों की संरक्षक की बात कहने वाली मुस्लिम डिफेंस फोर्स 24/7 ने महिलाओं को धमकी दी है। दरअसल, सोशल मीडिया पर कई पोस्ट वायरल हो रहे हैं जिसमें मुस्लिम महिलाओं को बुर्का नहीं पहनने और सार्वजनिक जगहों पर सेल्फी लेने पर सजा देने की बात कही जा रही है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी हरतक में आ गई है और सोशल मीडिया पर इन पोस्ट पर नजर रखी हुई है। ग्रुप के बारे में बोलते हुए मेंगलुरु के पुलिस कमिशन्र शशि कुमार ने बताया कि ये ग्रुप खुद को मुस्लिम अधिकारों का संरक्षक बताता है।

क्या लिखा है वायरल पोस्ट में

सोशल मीडिया पर कन्नड़ भाषा में एक पोस्ट वायरल वायरल हो रहा है जिसमें मुस्लिम महिलाओं को चेतावनी दी गई है। पोस्ट में लिखा गया है, मॉल के बेसमेंट में कई मुस्लिम महिलाओं को नकाब पहन कर दुर्व्यवहार करते हुए देखा गया है। उन्हें हमारे कार्यकर्ताओं ने पहले ही चेतावनी दे दी है। अगर इसके बाद भी उन्हें दोबारा ऐसा करते देखा जाएगा तो उनके साथ मारपीट की जाएगी। पुलिस कमिशन्र शशि कुमार के मुताबिक, इस ग्रुप ने मुस्लिम महिलाओं को सार्वजनिक जगहों पर सेल्फी नहीं लेने की धमकी दी है और कहा है कि अगर ऐसा होता है तो उन पर हमला किया जाएगा। 

पुलिस ने मुस्लिम महिलाओं को सतर्क रहने को कहा है

आपको बता दें कि यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम और फेसबुक के अलावा व्हाट्सएप पर भी यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस पोस्ट के वायरल होने के बाद पुलिस ने मुस्लिम महिलाओं को सतर्क रहने को कहा है। पुलिस ने इलाके के सभी मुस्लिम महिलाओं के माता पिता को भी यह ध्यान रखने को कहा है कि उनकी बेटी कब और कहां जा रही है। पुलिस ने बताया कि वे इस पर जानकारी रखे हैं और उन्हें पता है कि इस ग्रुप का एडमिन कौन है, लेकिन अब वे यह जानने की कोशिश कर रहे हैं यह पोस्ट पहले किसने शेयर किया है।  

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीकर्नाटकPoliceसोशल मीडियाव्हाट्सऐपइंस्टाग्रामफेसबुक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा