"मुस्लिम लड़कियों ने उतारा बुर्का, तो करेंगे हमला", सार्वजनिक जगहों पर सेल्फी लेने पर इस्लामिक संगठन मुस्लिम डिफेंस फोर्स 24/7 ने दी यह धमकी

By आजाद खान | Updated: May 6, 2022 11:00 IST2022-05-06T10:56:02+5:302022-05-06T11:00:57+5:30

इस पर बोलते हुए मेंगलुरु के पुलिस कमिशन्र शशि कुमार ने मुस्लिम महिलाओं के माता पिता को सतर्क रहने को कहा है। उन्होंने यह भी कहा है कि वे अपने लड़कियों पर ध्यान दें कि वे कब और कहां जा रही है।

Muslim girls take off burqa then will attack Islamic organization Muslim Defense Force 24/7 threat selfies public places mangalore karnataka | "मुस्लिम लड़कियों ने उतारा बुर्का, तो करेंगे हमला", सार्वजनिक जगहों पर सेल्फी लेने पर इस्लामिक संगठन मुस्लिम डिफेंस फोर्स 24/7 ने दी यह धमकी

"मुस्लिम लड़कियों ने उतारा बुर्का, तो करेंगे हमला", सार्वजनिक जगहों पर सेल्फी लेने पर इस्लामिक संगठन मुस्लिम डिफेंस फोर्स 24/7 ने दी यह धमकी

Highlightsमुस्लिम डिफेंस फोर्स 24/7 नामक एक संगठन ने मुस्लिम महिलाओं को धमकी दी है।यह संगठन खुद को मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों का संरक्षक करने वाला बताता है। संगठन का कहना है कि सार्वजनिक जगहों पर सेल्फी लेने और मॉल में दुर्व्यवहार करने वाली मुस्लिम महिलाओं पर हमला होगा।

बेंगलुरू: खुद को मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों की संरक्षक की बात कहने वाली मुस्लिम डिफेंस फोर्स 24/7 ने महिलाओं को धमकी दी है। दरअसल, सोशल मीडिया पर कई पोस्ट वायरल हो रहे हैं जिसमें मुस्लिम महिलाओं को बुर्का नहीं पहनने और सार्वजनिक जगहों पर सेल्फी लेने पर सजा देने की बात कही जा रही है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी हरतक में आ गई है और सोशल मीडिया पर इन पोस्ट पर नजर रखी हुई है। ग्रुप के बारे में बोलते हुए मेंगलुरु के पुलिस कमिशन्र शशि कुमार ने बताया कि ये ग्रुप खुद को मुस्लिम अधिकारों का संरक्षक बताता है।

क्या लिखा है वायरल पोस्ट में

सोशल मीडिया पर कन्नड़ भाषा में एक पोस्ट वायरल वायरल हो रहा है जिसमें मुस्लिम महिलाओं को चेतावनी दी गई है। पोस्ट में लिखा गया है, मॉल के बेसमेंट में कई मुस्लिम महिलाओं को नकाब पहन कर दुर्व्यवहार करते हुए देखा गया है। उन्हें हमारे कार्यकर्ताओं ने पहले ही चेतावनी दे दी है। अगर इसके बाद भी उन्हें दोबारा ऐसा करते देखा जाएगा तो उनके साथ मारपीट की जाएगी। पुलिस कमिशन्र शशि कुमार के मुताबिक, इस ग्रुप ने मुस्लिम महिलाओं को सार्वजनिक जगहों पर सेल्फी नहीं लेने की धमकी दी है और कहा है कि अगर ऐसा होता है तो उन पर हमला किया जाएगा। 

पुलिस ने मुस्लिम महिलाओं को सतर्क रहने को कहा है

आपको बता दें कि यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम और फेसबुक के अलावा व्हाट्सएप पर भी यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस पोस्ट के वायरल होने के बाद पुलिस ने मुस्लिम महिलाओं को सतर्क रहने को कहा है। पुलिस ने इलाके के सभी मुस्लिम महिलाओं के माता पिता को भी यह ध्यान रखने को कहा है कि उनकी बेटी कब और कहां जा रही है। पुलिस ने बताया कि वे इस पर जानकारी रखे हैं और उन्हें पता है कि इस ग्रुप का एडमिन कौन है, लेकिन अब वे यह जानने की कोशिश कर रहे हैं यह पोस्ट पहले किसने शेयर किया है। 
 

Web Title: Muslim girls take off burqa then will attack Islamic organization Muslim Defense Force 24/7 threat selfies public places mangalore karnataka

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे