लाइव न्यूज़ :

मूसेवाला हत्याः ग्रामीणों का मानसा सिविल अस्पताल के बाहर प्रदर्शन, बाजार बंद, पंजाब सीएम ने विशेष जांच दल गठित किया, न्यायिक जांच भी होगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 30, 2022 12:40 IST

पुलिस महानिरीक्षक प्रदीप यादव और अन्य अधिकारी पोस्टमार्टम को लेकर मूसेवाला के परिजनों से बात करने के लिए उनके आवास पर गए। जानकारी के मुताबिक, मूसेवाला का परिवार फिलहाल उनका पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देरविवार को अज्ञात हमलावरों ने सिद्धू मूसेवाला (28) की गोली मारकर हत्या कर दी थीपुलिस ने इसके लिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग को जिम्मेदार ठहराया हैअस्पताल के बाहर पंजाब सरकार के खिलाफ ग्रामीण नारेबाजी कर रहे हैं

चंडीगढ़ः पंजाब के मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को मानसा सिविल अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया गया। इसी अस्पताल में सिद्धू मूसेवाला के शव को पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है। प्रदर्शनकारियों में अधिकतर इलाके के ग्रामीण थे। उन्होंने मूसेवाला की सुरक्षा वापस लिए जाने के फैसले को लेकर राज्य की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। विरोध के मद्देनजर मानसा जिले के कई बाजार सोमवार को बंद रहे।

पुलिस महानिरीक्षक प्रदीप यादव और अन्य अधिकारी पोस्टमार्टम को लेकर मूसेवाला के परिजनों से बात करने के लिए उनके आवास पर गए। जानकारी के मुताबिक, मूसेवाला का परिवार फिलहाल उनका पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी नहीं है। पंजाब के मानसा जिले में रविवार को अज्ञात हमलावरों ने सिद्धू मूसेवाला (28) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। राज्य सरकार द्वारा मूसेवाला की सुरक्षा वापस लिए जाने के एक दिन बाद यह घटना हुई थी। मूसेवाला के साथ महिंद्रा थार जीप में यात्रा कर रहे उनके चचेरे भाई और एक दोस्त भी हमले में घायल हो गए थे। हालांकि, उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।

मूसेवाला ने हालिया विधानसभा चुनाव में मानसा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था और वह ‘आप’ प्रत्याशी विजय सिंगला से हार गए थे। पुलिस द्वारा सिविल अस्पताल के अंदर-बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, “हम सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।” पंजाब कांग्रेस के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और कुछ अन्य कांग्रेस नेताओं ने मानसा में मूसेवाला के आवास पर पहुंचकर उनके निधन पर शोक जताया।

मूसेवाला के आवास पर बड़ी संख्या में समर्थक और ग्रामीण भी जमा हो गए। इस बीच, मूसेवाला की हत्या के मामले में उनके पिता बलकौर सिंह की शिकायत पर एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। पंजाब पुलिस ने मूसेवाला की हत्या को आपसी रंजिश का नतीजा करार दिया है। पुलिस ने इसके लिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग को जिम्मेदार ठहराया है। कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने हत्या पर रोष व्यक्त किया है। विपक्ष ने घटना के लिए ‘आप’ सरकार को कसूरवार ठहराया है। हत्या की जांच के लिए तीन सदस्यीय विशेष जांच दल का गठन किया जा चुका है। इसके साथ ही इसकी न्यायिक जांच पर भी पंजाब सीएम राजी हो गए हैं। उच्च न्यायालय के एक मौजूदा न्यायाधीश हत्या की जांच करेंगे। वहीं सरकार मूसेवाला की सुरक्षा कम करने के फैसले की भी जांच करेगी। 

टॅग्स :सिद्धू मूसेवालाभगवंत मानपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई