लाइव न्यूज़ :

Murshidabad: अवैध देशी बम बनाते समय धमाका?, सकीरुल सरकार, मामोन मोल्ला और मुस्तकिन शेख की मौत और कई घायल, तीनों ‘फेंसेडिल’ तस्करी में थे शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 9, 2024 11:47 IST

Murshidabad: पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘यह धमाका मामोन के घर पर देशी बम बनाते समय हुआ। धमाके में घर की छत उड़ गई। हम मामले की जांच कर रहे हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देहाल ही में ‘फेंसेडिल’ की तस्करी में संलिप्त पाए गए थे।इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।बम निरोधक दस्ता भी घटना स्थल पर जांच कर रहा है।

Murshidabad:पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में कथित तौर पर अवैध देशी बम बनाते समय हुए धमाके में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और कुछ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार देर रात सागरपारा ग्राम पंचायत के अंतर्गत खोयरतला गांव में हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान सकीरुल सरकार (32), मामोन मोल्ला (30) तथा मुस्तकिन शेख (28) के रूप में हुई है और घटना में घायल हुए लोग तुरंत मौके से फरार हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘यह धमाका मामोन के घर पर देशी बम बनाते समय हुआ। धमाके में घर की छत उड़ गई। हम मामले की जांच कर रहे हैं।’’ प्रारंभिक जांच में सामने आया कि तीनों घायल, हाल ही में ‘फेंसेडिल’ की तस्करी में संलिप्त पाए गए थे।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, स्थानीय लोग मामोन मोल्ला और सकीरुल सरकार को मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले गए, लेकिन दोनों की रास्ते में ही मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और बम निरोधक दस्ता भी घटना स्थल पर जांच कर रहा है।

सोनभद्र में मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन युवकों की मौत

सोनभद्र जिले के कोन-तेलुगुडुवा मार्ग पर मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होकर खाई में गिर जाने से, उस पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि रविवार शाम करीब सात बजे हुई दुर्घटना के दौरान तीनों मोटरसाइकिल सवारों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। मृतकों की उम्र करीब बीस साल थी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्ष पांडे ने बताया, ‘‘बिलरुआ गांव के पास एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, जिससे उस पर सवार तीन युवक घायल हो गए। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को अपने सरकारी वाहन से कोन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई।

जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।’ कोन थाने के प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता ने बताया कि तीनों मोटरसाइकिल सवारों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपश्चिम बंगालबम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा