लाइव न्यूज़ :

नागपुर में कुख्यात बाल्या बिनेकर की दिनदहाड़े हत्या, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

By फहीम ख़ान | Updated: September 26, 2020 21:49 IST

बाल्या उर्फ किशोर बिनेकर पर हत्या, हत्या का प्रयास, जुआ, शराब बिक्री आदि के कई मामले दर्ज है.

Open in App
ठळक मुद्देबाल्या बिनेकर अपनी कार में सवार होकर बोले पेट्रोल पंप चौक के सिग्नल पर रूका था.तभी हमलावर मिलकर कार का दरवाजा तोड़कर बाल्या को बाहर खिंचकर उसकी हत्या कर देते हैं।

नागपुर: शहर के अमरावती मार्ग पर स्थित बोले पेट्रोल पंप चौक पर शनिवार की दोपहर कुछ अज्ञात हमलावरों ने शहर के जुआ अड्डे के संचालक कुख्यात बाल्या उर्फ किशोर बिनेकर की धारदार हत्यारों से हत्या कर दी.

उल्लेखनीय है कि ये पूरी वारदात चौराहे पर लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई है. सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि बाल्या बिनेकर अपनी कार में सवार होकर बोले पेट्रोल पंप चौक के सिग्नल पर रूका है.

तभी कुछ हमलावर वहां आते है और उसकी कार का शिशा तोड़ने लगते है. दो हमलावर अपनी टू व्हीलर को उसकी कार के सामने खड़ा कर देते है, जिसकी वजह से वह भाग नहीं पाता.

इसके बाद सभी हमलावर मिलकर कार का दरवाजा तोड़कर बाल्या को बाहर खिंचते हुए उस पर धारदार हत्यारों से वार करने लगते है. जब बाल्या अधमरा होकर गिर जाता है, तो हमलावर वहां से जाने लगते है.

तभी एक लाल शर्ट पहना हमलावर वापस लौटकर आता है और चाकू से दुबारा बाल्या पर वार करता है. मृतक बाल्या का गोलीबार चौक में सावजी रेस्टारेंट है. उसपर हत्या, हत्या का प्रयास, जुआ, शराब बिक्री आदि के कई मामले दर्ज है.

टॅग्स :नागपुरहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद