लाइव न्यूज़ :

चार शादी करने वाले युवक की हत्या का खुलासा, पहली पत्नी ने सुपारी देकर कराई थी हत्या

By भाषा | Updated: June 26, 2020 06:38 IST

मृतक विकास अपनी संपत्ति रजनी को छोड़ अन्य पत्नियों के नाम कराना चाहता था. इसी के चलते उसकी हत्या हुई है.

Open in App
ठळक मुद्देविकास की हत्या के लिए आरोपियों को छह लाख रुपये दिए गए थेविकास ने पिछले तीन साल में तीन शादियां कर ली थी

 उत्तर प्रदेश में बागपत जिले के बड़ौत इलाके में पुलिस ने पांच दिन पहले एक युवक की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए गुरुवार को उसकी पहली पत्नी समेत तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि मारा गया युवक विकास 2017 से 2020 के बीच तीन अन्य लड़कियों से भी शादी कर चुका था। वह अपनी पहली पत्नी को तलाक देकर अपनी सम्पत्ति अन्य पत्नियों के नाम कर रहा था। इसी कारण पहली पत्नी ने छह लाख रुपए की सुपारी देकर कराई थी।

पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि गत 19 जून की रात को बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर बड़ौली गांव निवासी विकास उर्फ नीटू (32) की तीन मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच के दौरान संदेह उत्पन्न होने पर रोहित उर्फ पुष्पेंद्र, सुधीर और विकास की पत्नी रजनी को गुरुवार सुबह दिल्ली-यमुनोत्री राजमार्ग पर दो अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया है।

सिंह ने बताया कि रोहित के कब्जे से एक लाख बीस हजार रुपये नकद एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और तमंचा और अभियुक्त सुधीर के कब्जे से दो लाख रुपये की नकदी और एक कार बरामद की गयी।

उन्होंने बताया कि विकास दिल्ली में प्लेसमेंट कंपनी चलाता था। उसकी शादी करीब 11 साल पूर्व दिल्ली की ही रहने वाली रजनी के साथ हुई थी, जिसके दो बच्चे है। इसके अतिरिक्त विकास ने वर्ष 2017-2020 तक तीन अन्य युवतियों से शादी कर ली थी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया, ‘‘इसकी जानकारी सुधीर ने रजनी को दी थी। सुधीर और विकास कंपनी में एक साथ काम करते थे। विवाद होने पर विकास ने सुधीर को कंपनी से निकाल दिया था। पता चलने पर रजनी ने सुधीर के साथ मिलकर पति विकास की हत्या करने की योजना बनाई।

सुधीर ने शूटर रोहित उर्फ पुष्पेंद्र, सचिन और रवि को छह लाख रुपए बतौर सुपारी दिये। योजना के अनुसार आरोपितों ने घटना को अंजाम दिया। फरार एक आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।’’

टॅग्स :हत्याकांडमर्डर मिस्ट्रीउत्तर प्रदेशबागपत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर