लाइव न्यूज़ :

बिहार: बैंक मैनेजर आलोक चंद्रा की मर्डर की गुत्थी सुलझी, सहकर्मी ने ही रची थी हत्या की साजिश

By भारती द्विवेदी | Updated: July 17, 2018 14:41 IST

Bank Manager Alok Chandra Murder Case:सहायक प्रबंधक राजेश ने ब्रजेश को समझाया कि जब तक आलोक चन्द्रा इस बैंक में हैं तब तक तुम्हारा काम नहीं हो सकता।उसे रास्ते से हटा दो तो तुम्हारा काम हो जाएगा।

Open in App

नई दिल्ली, 17 जुलाई: मई में बिहार के जहानाबाद में बैंक ऑफ बड़ौदा के बैंक मैनेजर आलोक चंद्रा की हत्या हुई थी। आलोक चंद्रा की हत्या की वजह उनकी ईमानदारी थी। और यही वजह थी कि इस हत्याकांड ने पूरे देश का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। लगभग दो महीन बाद इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझ गई है। आलोक चंद्रा की हत्या का मास्टरमाइंड उनके ही बैंक काम करने वाला सहायक प्रबंधक राजेश कुमार है। इस हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी कर्मचारी समेत 6 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस के मुताबिक ये पूरा मामला अरवल जिले के एक कारोबारी ब्रजेश कुमार द्वारा लिए गए 1.5 करोड़ के लोन से जुड़ा हुआ है।

ब्रजेश कुमार ने फर्जी दस्तावेज की मदद से बैंक से 1.5 करोड़ का लोन ले  रखा था। ब्रांच मैनेजर आलोक चंद्रा को जब ये बात पता चली तो वो लगातार ब्रजेश को दस्तावेज सही करने के लिए कह रहे थे। जबकि ब्रजेश आलोक पर दबाव बनाता रहा कि वह उन फर्जी दस्तावेजों को ही सही दिखाकर रीजनल ऑफिस भेज दें, ताकि उसे लोन मिल जाए।लेकिन आलोक अपनी बात पर अड़े रहे। जिसके बाद सहायक प्रबंधक राजेश ने ब्रजेश को समझाया कि जब तक आलोक इस बैंक में हैं तब तक तुम्हारा काम नहीं हो सकता। उसे रास्ते से हटा दो तो तुम्हारा काम हो जाएगा।

जानकारी के मुताबिक राजेश की ब्रजेश पहले सी एक-दूसरे को जानते थे। प्लान बनने के बाद राजेश ने ही पांच बदमाशों को 30-30 हजारी की सुपारी दी थी। बता दें कि इसी साल 21 मई को आलोक चंद्रा की बैंक जाते समय रास्ते में हत्या कर दी गई थी। आलोक की हत्या के बाद बैंक के कर्माचारियों ने आरोपियों को पकड़ने के लिए बड़े तौर पर विरोध-प्रदर्शन किया था। बाद में एसपी मनीष कुमार ने जांच के लिए एसआईटी (STI) टीम का गठन किया था।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :बिहारक्राइम न्यूज हिंदीबैंक ऑफ बड़ौदा(बीओबी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली