लाइव न्यूज़ :

जॉब से निकालने पर गुस्से से तमतमाए कर्मचारी ने बॉस को चाकू से गोदा, हत्या कर कबूला गुनाह

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 23, 2019 10:54 IST

Murder Case: बॉस की हत्या के संबंंध में मुंबई की पंत नगर पुलिस ने रविवार को आरोपी गणेश पवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि 28 वर्षीय मयंक मांडोत एक निजी क्लासेस के मालिक थे और आरोपी इसी में काम करता था।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक युवक ने अपने बॉस की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि आरोपी पवार ने 20 फरवरी को निजी क्लासेस को ज्वॉइन किया था और उसे 18 सितंबर को निकाल दिया गया।

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक युवक ने अपने बॉस की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि उसने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि उसे जॉब से निकाल दिया गया था। साथ ही साथ एक महीने की सैलरी भी नहीं थी। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।  

मुंबई की पंत नगर पुलिस ने रविवार को आरोपी गणेश पवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि 28 वर्षीय मयंक मांडोत एक निजी क्लासेस के मालिक थे और आरोपी इसी में काम करता था। आरोपी दोपहर करीब 3.30 बजे मांडोत के ऑफिस गया, जहां दोनों में बहस हुई। इसी दौरान पवार ने चाकू निकाला और अपने बॉस की गर्दन में घोंप दिया और उनकी हत्या कर दी। 

पुलिस का कहना है कि आरोपी पवार ने 20 फरवरी को निजी क्लासेस को ज्वॉइन किया था और उसे 18 सितंबर को निकाल दिया गया। पवार ने आरोप लगाया कि उन्हें उनके एक महीने के वेतन का भुगतान नहीं किया गया, जिससे वह नाराज हो गया था और उन्होंने मांडोत की हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार, हमले के दौरान पवार को भी चोटें आईं हैं। इस घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया और उसने मौके पर पहुंचकर पवार को गिरफ्तार कर लिया, जिसने अपना अपराध कबूल कर लिया।

टॅग्स :हत्याकांडमुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना