लाइव न्यूज़ :

Murder Case: बैंक शाखा प्रबंधक की गर्भवती पत्नी और पांच साल के बेटे की हत्या, कातिल ने उगला सच, चोर कहने पर पूरे परिवार को मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 2, 2022 12:49 IST

Murder Case: 30 अगस्त को रामलीला ग्राउंड निवासी बैंक शााखा प्रबंधक संदीप कुमार की पत्नी शिखा और उसके पांच साल के बेटे रुशांक की हत्या कर दी गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देघर से नकदी और जेवर भी लूट कर ले गए थे।सिलसिले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। हत्याकांड को संदीप के बहनोई हरीश ने नोएडा निवासी अपने रिश्तेदार हरीश कुमार के साथ मिलकर अंजाम दिया था।

मेरठः जिले के हस्तिनापुर में एक बैंक शाखा प्रबंधक की पत्‍नी और बेटे की हत्या के मामले में पुलिस ने उनके एक करीबी रिश्‍तेदार को गिरफ्तार किया है। खुद को चोर कहे जाने से नाराज होकर आरोपी ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया था।

वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह ने हस्तिनापुर में बैंक शाखा प्रबंधक संदीप कुमार की गर्भवती पत्नी शिखा और पांच साल के बेटे रुशांक की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए आज संवाददाताओं को बताया कि इस हत्याकांड को संदीप के बहनोई हरीश ने नोएडा निवासी अपने रिश्तेदार हरीश कुमार के साथ मिलकर अंजाम दिया था।

हरीश टैक्‍सी चलाता है। उन्‍होंने बताया कि हरीश से पूछताछ में पता चला है कि कुछ समय पहले संदीप के भाई की शादी के दौरान चोरी की घटना हुई थी, जिसका आरोप हरीश पर लगाया गया था। उन्होंने बताया कि उस वक्त संदीप ने हरीश को चोर कहा था, जिसे लेकर वह नाराज था और इसी कारण उसने अपने साले समेत पूरे परिवार की हत्या की साजिश रची थी।

वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक के अनुसार, हरीश ने इस वारदात में अपने पिलखुवा के अहमदपुर नया गांव निवासी रिश्तेदार रवि को साथ ले लिया। उन्होंने बताया कि दोनों ने 30 अगस्‍त को संदीप की गर्भवती पत्‍नी शिखा और उसके बेटे रुशांक की हत्या की और घर से नकदी तथा जेवर लूटकर शिखा की स्‍कूटी से फरार हो गए।

उन्‍होंने बताया कि आरोपियों ने शिखा की स्कूटी को गाजियाबाद में निवाड़ी के पास नहर में फेंक दिया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। सिंह ने बताया कि घटना के दूसरे अभियुक्त रवि ने अपने गांव में आत्महत्या कर ली है। आरोपी के परिजनों ने बताया कि अभियुक्त रवि ने अपने भाई को संदीप की पत्‍नी और बेटे की हत्‍या करने के बारे में बताया था और वह आत्मग्लानि महसूस कर रहा था।

गौरतलब है कि 30 अगस्त को रामलीला ग्राउंड निवासी बैंक शााखा प्रबंधक संदीप कुमार की पत्नी शिखा और उसके पांच साल के बेटे रुशांक की हत्या कर दी गई थी। हत्‍यारे घर से नकदी और जेवर भी लूट कर ले गए थे। इस सिलसिले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमेरठउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा