लाइव न्यूज़ :

दो साल पहले हुई थी बेटी की हत्या, ब्रिटिश महिला ने की मांग- आरोपी को हथकड़ी लगाकर अदालत में लाया जाए

By भाषा | Updated: June 30, 2019 19:32 IST

गोवा में दो वर्ष पहले जिस ब्रिटिश युवती की कथित रूप से हत्या कर दी गई थी उसकी मां ने मांग की है कि मामले में आरोपी को हथकड़ी लगाकर अदालत लाया जाए।

Open in App

गोवा में दो वर्ष पहले जिस ब्रिटिश युवती की कथित रूप से हत्या कर दी गई थी उसकी मां ने मांग की है कि मामले में आरोपी को हथकड़ी लगाकर अदालत लाया जाए। यह मांग राज्य में हाल में हुई उन दो घटनाओं के मद्देनजर की गई है जिसमें बलात्कार मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस की हिरासत से फरार हो गए थे। एंड्रिया ब्रैनिगन की पुत्री डेनियल मैकलाफलिग (28) जून 2017 में दक्षिण गोवा जिले में समुद्र तट के पास मृत मिली थी।

एंड्रिया ब्रैनिगन ने रविवार को मामले के आरोपी विकट भगत की बिना हथकड़ी लगाये मडगांव नगर स्थित एक अदालत में लाते हुए तस्वीर अपने ट्विटर हैंडल पर डाली थी। ब्रैनिगन ने ट्वीट किया, ‘‘मेरी पुत्री की हत्या मामले के आरोपी को बिना हथकड़ी लगाये गोवा की अदालत में ले जाते हुए, तो वह आसानी से फरार हो सकता है जैसा कि गोवा में बलात्कार के दो मामलों के दो संदिग्ध पिछले छह महीनों में फरार हो चुके हैं।’’

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, ‘‘मेरी पुत्री की हत्या मामले के आरोपी को कोई हथकड़ी नहीं लगी है, ऐसा होने से रोकने के लिए सभी गंभीर अपराधों के कैदियों को हथकड़ी लगायी जानी चाहिए।’’ गत शुक्रवार को गत वर्ष गोवा में एक अन्य ब्रिटिश महिला से बलात्कार का एक अन्य आरोपी उस समय पुलिस हिरासत से फरार हो गया था जब उसे उत्तर गोवा जिले के कोलवाले स्थित केंद्रीय जेल से मडगांव स्थित एक अदालत लाया जा रहा था।

गत वर्ष दिसम्बर में दक्षिण गोवा में सामूहिक बलात्कार के एक मामले में आरोपी एक अन्य व्यक्ति उस समय पुलिस की हिरासत से फरार हो गया था जब उसे एक चिकित्सकीय जांच के लिए ले जाया जा रहा था। सम्पर्क किये जाने पर गोवा पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुसार आरोपी को तब तक हथकड़ी नहीं लगायी जा सकती जब तक इस बारे में विशिष्ट खतरा हो कि वह पुलिस हिरासत से फरार हो जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘फरार होने की कुछ घटनाएं होना दुर्भाग्यपूर्ण हैं लेकिन कार्रवाई की गई है और आरोपियों को ले जा रहे पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है।’’ 

टॅग्स :हत्याकांडमर्डर मिस्ट्रीक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीगोवा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों