लाइव न्यूज़ :

Murder: पत्थर मार मारकर हत्या, सड़क पर हुई कहासुनी तो पत्थरों से हमला कर दिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 1, 2025 20:16 IST

महाराष्ट्र के नागपुर शहर में एक सड़क पर चार लोगों ने मोटरसाइकिल से टक्कर लगने के बाद 32 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

Open in App

महाराष्ट्र के नागपुर शहर में एक सड़क पर चार लोगों ने मोटरसाइकिल से टक्कर लगने के बाद 32 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने सोमवार रात नारा घाट के पास हुई घटना में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि पीड़ित स्वप्निल गोस्वामी मोटरसाइकिल पर जा रहा था तभी उसकी मोटरसाइकिल कुछ लोगों को छू गई। उन्होंने बताया कि बहस हुई और चार लोगों ने उस पर पत्थरों से हमला कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि हमले में गोस्वामी के सिर पर गंभीर चोट आई और आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने बताया कि उसकी मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि दो आरोपियों भूपेश वंजारी (27) और रवि बनर्जी (27) को पकड़ लिया गया है, जबकि दो अन्य फरार हैं। अधिकारी ने बताया कि जरीपटका थाने में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबईहत्याक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज