लाइव न्यूज़ :

गुरुग्राम में तीन साल की बच्ची के साथ बलात्कार के बाद हत्या, प्राइवेट पार्ट को किया क्षत-विक्षत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 14, 2018 08:06 IST

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक बच्ची के शरीर पर चोट के गहरे जख्म थे। इसका मतलब हत्या से पहले उसे बेरहमी से पीटा गया था। बच्ची के सीने, कमर और पीठ पर चोट के निशान थे।

Open in App

राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की सीमा पार कर दी गई। घर के बाहर से उसका अपहरण किया गया, बलात्कार किया गया और मौत के घाट उतार दिया गया। तीन साल की मासूम बच्ची के प्राइवटे पार्ट को क्षत-विक्षत कर दिया गया। बच्ची की लाश नग्न अवस्था में सेक्टर 66 में ईंटो के नीचे दबी हुई मिली। इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश है।

रविवार सुबह घर के बाहर खेल रही बच्ची अचानक गायब हो गई। काफी देर तक वापस नहीं लौटी घर वालों ने खोज-बीन शुरू कर दी, हालांकि उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज नहीं करवाई। सोमवार को बच्ची की लाश गुगा कॉलोनी में ईंटों के नीचे दबी हुई मिली। वो नग्न अवस्था में थी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को खबर दी। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक बच्ची के शरीर पर चोट के गहरे जख्म थे। इसका मतलब हत्या से पहले उसे बेरहमी से पीटा गया था। बच्ची के सीने, कमर और पीठ पर चोट के निशान थे। फोरेंसिक एक्सपर्ट के मुताबिक बच्ची की मौत सिर पर चोट लगने और रक्तस्राव की वजह से हुई। बच्ची की खोपड़ी पर भी गहरा घाव है यानी उसपर किसी भारी चीज़ से वार किया गया है। 

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बच्ची को चॉकलेट का लालच दिया और बहलाकर अपने साथ ले गया। दूसरे बच्चों ने आरोपी को बच्ची को ले जाते देखा। परिजनों को ये बात पता थी लेकिन उन्होंने पुलिस में शिकायत करने की बजाए खुद खोजबीन शुरू कर दी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने आरोपी की पहचान सुनील के रूप में की है। उसकी उम्र 20 वर्ष है और वो उत्तर प्रदेश का निवासी है। 

टॅग्स :गुरुग्रामरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े