लाइव न्यूज़ :

मुंगेरः 25 साल की आदिवासी युवती के साथ 6 लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी ने कहा-महिला के दूसरे शख्स से थे संबंध, मना किया ऐसा मत करो, लेकिन नहीं मानी और फिर...

By एस पी सिन्हा | Updated: September 8, 2023 18:23 IST

हवेली खड़गपुर डीएसपी राकेश कुमार ने बताया कि बट्टू उर्फ सूरज कुमार(20), हट्टू हंसदा(27), सागर हंसदा(31), मुकेश हंसदा(35), शिवा टुड्डू(19) शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगिरफ्तार आरोपियों में से एक ने कहा कि महिला के दूसरे शख्स से संबंध थे।फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पीड़िता और सभी आरोपी शादीशुदा हैं।

पटनाः बिहार में मुंगेर जिले के खड़गपुर थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में एक 25 साल की आदिवासी युवती के साथ 6 लोगों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। इसमें से 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

गिरफ्तार आरोपियों में से एक ने कहा कि महिला के दूसरे शख्स से संबंध थे। हमने मना किया ऐसा मत करो। गांव का नाम खराब होगा, लेकिन नहीं मानी। हवेली खड़गपुर डीएसपी राकेश कुमार ने बताया कि बट्टू उर्फ सूरज कुमार(20), हट्टू हंसदा(27), सागर हंसदा(31), मुकेश हंसदा(35), शिवा टुड्डू(19) शामिल हैं।

जबकि एक फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पीड़िता और सभी आरोपी शादीशुदा हैं। गिरफ्तार आरोपियों में से एक ने बताया कि मेरा नाम शिवकुमार (शिवा टुड्डू) है। गांव में हम लोग बैठे थे। वो लोग बार-बार दूसरे लड़के के साथ जाती थी। हम लोग देखते रहते थे। हमने कहा कि बार-बार आती-जाती हो, ऐसे गांव का नाम बदनाम होता है। जाती हो तो उधर ही रह जाओ।

या तो मत जाओ। तुम्हारा पति भी है। हमने तीन-चार बार मना किया था, लेकिन वो नहीं मानी। फिर हम 6-7 लोग उसके घर गए। हमने कहा कि दूसरे लोगों से संबंध बनाती हो, हमारे साथ भी बनाओ। मना करने लगी। हमने एक-एक कर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का पति बाहर रहकर मजदूरी करता है। महिला गांव में अपने ससुर और बेटी के साथ रहती है।

कहा जा रहा है कि 6 सितंबर की शाम को गांव के 6 युवक महिला के घर पहुंचे और पंचायत की बात कह कर साथ चलने को कहा। महिला जब इन लोगों के साथ आने लगी तभी पहाड़ के नीचे गांव के बाहर एक बगीचे में सभी छह युवकों ने महिला के साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया।

वारदात के बाद किसी तरह महिला घर पहुंची और अपने साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना की जानकारी अपने घर में रह रहे ससुर और कुछ ग्रामीणों को दी। जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। हवेली खड़गपुर डीएसपी राकेश कुमार ने कहा कि बुधवार देर शाम एक आदिवासी महिला ने थाने में सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।

नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने की वजह से हम लोगों ने एक टीम बनाकर उक्त गांव में छापेमारी कर नामजद 6 आरोपियों में से 5 को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को पीड़िता की मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराई गई। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनागैंगरेपPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट