लाइव न्यूज़ :

मुंगेरः मैट्रिक में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की के साथ चार लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, घर से मोमो खाने के लिए निकली थी तभी अगवा कर...

By एस पी सिन्हा | Updated: February 22, 2023 18:52 IST

तारापुर डीएसपी पंकज कुमार ने बताया कि परिजनों के द्वारा एक छात्रा के गायब होने की सूचना दी थी जो घर से मोमोज खाने निकली थी।

Open in App
ठळक मुद्देसूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को दबोच लिया है।नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। गुमशुदगी का मामला दर्ज कराने संबंधित आवेदन तारापुर थाना में दिया।

पटनाः बिहार में अपराधियों का हौसला काफी बुलंद नजर आ रहा है। राज्य के अंदर हर रोज कहीं न कहीं से रूह कंपा देने वाली खबरें सामने आती रहती हैं। इस बीच अब एक ताजा मामला मुंगेर जिले से निकल कर सामने आ रहा है, जहां 4 दुष्कर्मियों मैट्रिक में पढ़ने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है।

कहा जा रहा है कि नाबालिग अपने घर से मोमो खाने के लिए निकली थी तभी कुछ युवकों ने उसे अगवा कर लिया और फिर किसी सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।मामला जिले के तारापुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां घर से निकली लड़की को चार युवकों ने बाजार से अगवा कर सुनसान जगह पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म कर छोड़ दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को दबोच लिया है। तारापुर डीएसपी पंकज कुमार ने बताया कि परिजनों के द्वारा एक छात्रा के गायब होने की सूचना दी थी जो घर से मोमोज खाने निकली थी।

अपने लिखित आवेदन में परिजनों ने बताया था कि मैट्रिक की परीक्षा समाप्त होने के बाद बच्ची घर आई और शाम को यह कह के घर से बाजार निकली कि वह बाजार मोमोज खाने जा रही है और देर रात तक नहीं लौटी तब गुमशुदगी का मामला दर्ज कराने संबंधित आवेदन उन्होंने तारापुर थाना में दिया।

सुबह किसी ने सूचना दिया की उसकी बेटी एक सुनसान इलाके में बदहवास पड़ी है। जिसके बाद परिजनों के द्वारा उसे घर लाया गया। परिजनों ने इस संबंध में बताया कि हमारी बच्ची ने बताया कि मोमोज खाने जाते समय चार लड़कों ने पूछे मोटरसाइकिल पर बिठाकर सुनसान इलाके ले गया तथा सुनसान इलाके में हमारे साथ बारी-बारी से दुष्कर्म कर मुझे छोड़ दिया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनारेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई