लाइव न्यूज़ :

रिवाल्वर की नोक पर नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता किताब खरीदने गई थी

By एस पी सिन्हा | Updated: December 28, 2021 17:33 IST

पुलिस ने नाबालिग पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए मुंगेर भेजा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 23 दिसंबर की शाम की बताई जा रही है

Open in App
ठळक मुद्देएक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी फरार होने में सफल रहे.यूको बैंक के पास गाजीपुर उर्दू मुहल्ला का मु. उजाला दो साथियों के साथ आया और रोक दिया.तीनों साथ चलने का दबाव बनाने लगे, जब उसने विरोध किया तो पिस्तौल निकालकर जान मारने की धमकी दी.

पटनाः बिहार के मुंगेर जिले के तारापुर थाना इलाके में एक नाबालिग के छात्रा का अपहरण कर पिस्तौल की नोक पर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना के चार दिन बाद पीड़िता के द्वारा तारापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

प्राथमिकी दर्ज किये जाने के बाद पुलिस ने नाबालिग पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए मुंगेर भेजा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 23 दिसंबर की शाम की बताई जा रही है. पीड़िता के द्वारा थाना में प्राथमिकी दर्ज किये जाते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी फरार होने में सफल रहे.

पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है. आरोपित और पीड़िता एक ही समुदाय के बताये जा रहे है. पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि 23 दिसंबर को शाम करीब लगभग छह बजे घर से किताब खरीदने पुरानी बस स्टैंड तारापुर जा रही थी. इसी दौरान यूको बैंक के पास गाजीपुर उर्दू मुहल्ला का मु. उजाला दो साथियों के साथ आया और रोक दिया.

तीनों साथ चलने का दबाव बनाने लगे, जब उसने विरोध किया तो पिस्तौल निकालकर जान मारने की धमकी दी. इसके बाद तीनों आरोपित उसे बालिका उच्च विद्यालय ले गये और छेड़खानी करने लगे. उसने जब विरोध किया तो उनलोगों ने उसपर रिवाल्वर तान दिया. जिसके बाद सभी ने बारी-बारी से उसके साथ गलत काम किया. 

पीड़िता ने बताया है कि तीनों ने घटना की जानकारी पुलिस और घरवालों को नहीं देने की धमकी दी. फिर देर शाम वह घर पहुंची और मां को घटना के बारे में बताया. आरोपित के परिवार वालों ने पंचायत में मामले को निबटाने की बात कही. जब तीन दिनों तक पंचायत नहीं हुआ तो वह परिवार के साथ थाने में पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया.

इस संबंध में तारापुर के थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने कहा कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए मुंगेर भेज दिया गया है. मुख्य आरोपित मु. उजाला की गिरफ्तारी की गई है. घटना में संलिप्त अन्य लोगों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है. थानाध्यक्ष ने बताया कि धारा 376-डी के तहत सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा किया गया है. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहाररेप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट